एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: अब पहलवान करेंगे महापंचायत, बजरंग पूनिया बोले- किसान-खाप सबके साथ लड़ने से मिलेगी जीत

Wrestlers Protest News: पहलवानों ने प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए अब जल्द ही एक महापंचायत की जाएगी. इसमें विपक्ष के नेता, किसान और खाप के तमाम नेता शामिल रहेंगे.

Wrestlers Protest Update: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शनकारी पहलवानों को तमाम लोगों का साथ मिल रहा है. पहलवानों के समर्थन में रविवार (4 जून) को हरियाणा के सोनीपत की गोहाना तहसील के मुंडलाना गांव में एक सर्वजातीय पंचायत हुई. इसमें जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित कई लोग शामिल हुए. 

पंचायत के दौरान पहलवानों के प्रदर्शन से जुड़े कई मुद्दे पर बातचीत हुई. इस दौरान पूनिया ने कहा, "हमें एक साथ मिलकर लड़ने से इस आंदोलन में जीत मिलेगी. हम नहीं चाहते कि हर रोज पंचायतें कराई जाएं क्योंकि अलग-अलग पंचायत करने से हमारी एकता नहीं दिख रही है और सरकार इसका सीधा फायदा उठा रही है."

'महापंचायत रखेंगे और उसमें बड़ा फैसला लेंगे'

उन्होंने कहा, "आप लोगों ने 28 मई को आने की कोशिश की लेकिन आप नहीं आ पाए और पुलिस ने आपको रोका. अलग-अलग होकर जीत नहीं पाएंगे. सभी संगठन एक हो जाएं. हम एक महापंचायत रखेंगे. उसमें बड़ा फैसला करेंगे. तीन-चार दिन में पहलवानों की पंचायत की जगह और समय आपको बता दिया जाएगा." उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महापंचायत में जुड़ने की अपील की है. 

'अलग-अलग राज्यों में जनता के बीच जाऊंगा'

वहीं, राज्यपाल मलिक ने कहा कि ये बेटियों के सम्मान का सवाल है. उन्होंने कहा, "जब जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस बेटियों को घसीट रही थी तब उनका खून खौल रहा था. इसलिए अब उन्होंने फैसला ले लिया है कि वह अलग-अलग राज्यों में जनता के बीच जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और पहलवानों का साथ देने के लिए कहेंगे." उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इस मामले में कड़ा कदम उठाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: 

Odisha Train Accident: 'पटरी से उतरना और...', CAG ने अपनी रिपोर्ट में पिछले साल ही बताईं थीं कई कमियां, जानें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget