एक्सप्लोरर

लखनऊ एनकाउंटर: आतंक को एक देशभक्त पिता का जवाब, 'बेटा देश से बड़ा नहीं'

नई दिल्ली: एक देशभक्त पिता ने आतंक के मुंह पर तमाचा मारा है. लखनऊ के एनकाउंटर में मारे गए सैफुल्लाह के पिता सरताज अहमद ने कहा है वो अपने बेटे का शव लेने नहीं जाएंगे.

जो देशद्रोही है वो मेरा बेटा नहीं हो सकता आतंकी सैफुल्लाह के पिता सरताज ने अपने बेटे का शव लेने से मना कर दिया है. सैफुल्ला के पिता सरताज ने कहा, ''बेटे का शव ना लेने की वजह यही है कि उसने कभी मेरा कहा नहीं माना. उसका फोन आखिरी बार जब आया था तो उसने कहा था कि मेरा सऊदी का वीज़ा हो गया है इसलिए हम जा रहे हैं. हम देशद्रोही बेटे का शव नहीं लेंगे. जो देश द्रोही है वो मेरा बेटा नहीं हो सकता.''

सैफुल्लाह के पिता ने कहा, ''ढाई महीने पहले हम उससे कहा करते थे कि काम किया करो लेकिन वो सुनता नहीं था, वो अपने दोस्तों के साथ ज्यादातर बाहर ही रहा करता था. ये देर रात से घर को आते थे जिससे मैं बहुत नाराज था. एक दिन हमने बहुत मारा और डांटा. सुबह मैं ड्यूटी चला गया शाम को घर आया तो पता चला कि वो भाग गया है.''

सैफुल्लाह के पिता ने कहा, ''हमने भी न्यूज़ देखी लेकिन आज पुलिस ने बताया कि आप बेटे के साथ ऐसा हुआ है. पहले सही था लेकिन पिछले ढाई महीने से ही वो इतना बिगड़ गया था कि हम उससे चिढ़ गए थे. वो जिस काम थे हमें उसका इल्म नहीं था.''

सैफुल्ला के भाई का बड़ा बयान सैफुल्लाह के भाई खालिद ने बताया है कि पुलिस के कहने पर उसने सैफुल्लाह से बात की थी और सरेंडर करने को कहा था लेकिन वो नहीं माना और आखिरकार मारा गया.

सैफुल्लाह के चचेरे भाईयों को ATS ने लिया हिरास्त में कानपुर के एसपी सिटी सोमेन वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश के शाजापुर में ट्रेन विस्फोट के बाद यूपी एटीएस की एक टीम ने जाजमऊ की जेके कालोनी से फैसल उर्फ फैजान को हिरासत में लिया था. पड़ोसी जिले उन्नाव की एक लैदर फैक्ट्री से उसके भाई इमरान को पकड़ा गया.

यह भी पढ़ें : BLOG : पुराने ‘टेरर रूट’ से मिली है आईएस आतंकियों को मदद, खतरा अभी टला नहीं !

उन्होंने बताया कि एटीएस की टीम ने शहर के बेकनगंज इलाके की रहमानी मार्केट से शकील उर्फ अजगर को भी पकड़ा था लेकिन मार्केट के दुकानदारों के विरोध प्रदर्शन करने के कारण मौका पाकर शकील भाग गया. पुलिस की टीमें शकील की तलाशी में जगह जगह छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी कल रात भर जारी रही और आज भी जारी है.

उन्नाव से पकड़े गये दोनो संदिग्धों को लखनऊ लाया जा रह है वर्मा ने बताया कि यूपी एटीएस की टीम आज सुबह करीब तीन बजे कानपुर और उन्नाव से पकड़े गये दोनो संदिग्धों को लेकर लखनऊ रवाना हो गयी. उन्होंने बताया कि एटीएस की टीमें कानपुर में कुछ और संदिग्धों की तलाश में हैं. हालांकि उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि इनका मध्यप्रदेश की घटना से संबंध है.

यह भी पढ़ें : जानें: ISIS के आतंक और क्रूरता की पूरी कहानी, कितना खतरनाक है इसका मकसद

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन दोनो सगे भाइयों के अन्य परिजन से भी एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है. उधर कानपुर पुलिस के आईजी जोन जकी अहमद ने बताया कि इन दोनो संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद कानपुर के रेलवे स्टेशन, बस अडडे, मॉल, मल्टी प्लेक्स, भीड़ भरे बाजारों की सघन जांच के आदेश पुलिस को दिये गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget