एक्सप्लोरर

देश की महिलाएं अब समुद्र में भी लहराएंगी परचम, नौसेना के जंगी जहाजों पर हो सकती है तैनाती

इस बात को लेकर नौसेना के कमांडर्स कांफ्रेंस में सहमति बन गई है कि निकट-भविष्य में महिलाओं को युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा.

नई दिल्ली: देश की महिलाएं अब समुद्र में भी परचम लहरा सकती हैं क्योंकि अब महिलाओं की तैनाती भारतीय नौसेना के जंगी जहाजों पर भी हो सकती है. इस बात को लेकर नौसेना के कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में सहमति बन गई है कि निकट-भविष्य में महिलाओं को युद्धपोतों पर तैनात किया जायेगा. साथ ही इस बात पर भी चर्चा की गई कि महिलाओं की नाविक के तौर पर भी भर्ती की जायेगी. अभी तक नौसेना में महिलाएं सिर्फ अधिकारी के पद पर ही भर्ती हो सकती हैं लेकिन वे भी जंगी जहाजों पर तैनात नहीं की जाती हैं.

राजधानी दिल्ली में चल रहे नेवल कमांर्डस कांफ्रेंस का आज आखिरी दिन था. सम्मेलन के समापन पर रक्षा मंत्री मुख्य अतिथि थीं. सैन्य सम्मलेन को संबोधित करने के दौरान जब रक्षा मंत्री ने पूछा कि महिला सशक्तिकरण के लिए नौसेना क्या कर रही है. इसपर नौसेना प्रमुख, एडमिरल सुनील लांबा ने बताया कि महिलाओं को नाविक (सेलर) के पद पर शामिल करना इस सम्मेलन के 'मुख्य-एजेंडा' में था. साथ ही उन्होनें बताया कि नौसेना इस बात पर भी विचार कर रही है कि महिला अधिकारियों को 'निकट-भविष्य' में युद्धपोत पर भी तैनात किया जाए.

गौरतलब है कि नौसेना में महिलाएं अभी आठ (08) नॉन-कॉम्बेट यानि गैर-लड़ाकू विंग में तैनात हैं. इनमें प्रमुख हैं एजुकेशन, लॉ, मेट (मौसम), मेडिकल और नेवल-कंस्ट्रकशन. साथ ही नौसेना के हवाई-विंग में भी वे ऑब्जर्बर के पद पर तैनात हैं. महिला अधिकारी डोरिनयर, आईएल-38 और पी8आई जैसे विमानों में भी तैनात हैं (लेकिन पायलट नहीं हैं). पी8आई विमान में महिला अधिकारी मिसाइल लांच की भी ऑब्जर्बर के तौर पर तैनात हैं. नौसेना में इस समय 639 महिला अधिकारी तैनात हैं जिनमें करीब 150 मेडिकल ऑफिसर्स हैं.

सूत्रों के मुताबिक, महिलाओं के लिए युद्धपोत पर तैनात करने के लिए वहां पर उस तरह की मूलभूत सुविधाएं भी तैयार करनी पड़ेगी. माना जा रहा है कि नौसेना के जो नए जंगी जहाजों का निर्माण किया जा रहा है उनमें महिलाओं के लिए अलग टॉयलेट-बाथरूम से लेकर बैरक भी बन रहे हैं. ताकि निकट-भविष्य में महिलाओं की तैनाती जंगी जहाजों पर की जा सके.

#MeToo: एम जे अकबर के बचाव में आईं उनकी पत्नी, महिला पत्रकार के आरोपों को बताया झूठ

गौरतलब है कि वायुसेना में महिलाओं को कॉम्बेट रोल यानि लड़ाकू पायलट बनने का रास्ता खुल चुका है. लेकिन एयरमैन (गैर-अधिकारी पद) के पद पर महिलाओं की तैनाती अभी तक नहीं होती है. थलसेना में भी महिलाओं को कॉम्बेट रोल नहीं मिला है लेकिन सिपाही के तौर पर उनकी भर्ती का रास्ता मिलिट्री पु्लिस में खोल दिया गया है. लेकिन अगर नौसेना युद्धपोत पर महिलाओं की तैनाती और नाविक के तौर पर भर्ती का रास्ता खोलता है तो वो तीनों सेनाओं में ऐसा करने वाली पहली फोर्स बन जायेगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर से मुंबई के इस शख्स को आया फोन, मुंबई पुलिस का खुलासा
लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर से मुंबई के इस शख्स को आया फोन, मुंबई पुलिस का खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget