एक्सप्लोरर

Assam Child Marriage: घर कैसे चलेगा? पुरुषों की गिरफ्तारी पर बिफरी महिलाएं, बाल विवाह के खिलाफ एक्शन के बीच सुनाई पीड़ा

Campaign Against Child Marriage: मामले में अब तक 2,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चार हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने कहा कि उनके पास 8,000 आरोपियों की लिस्ट है.

Assam Gov Campaign Against Child Marriage: एक तरफ असम में बाल विवाह के खिलाफ (Child Marriage) बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है. दूसरी तरफ अब महिलाओं को घर और बच्चों की चिंता सताने लगी है. तमाम महिलाएं अपने पति और बेटों की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध में उतर गई हैं. कई महिलाओं ने गिरफ्तारी को लेकर सवाल खड़े किए हैं और कईयों ने चिंता जताई है कि घर के पुरुषों के न होने से उनका घर कैसे चलेगा. 

दरअसल, असम की कैबिनेट (Assam Cabinet) ने हाल ही में फैसला किया था कि 14 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी करने वालों पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. साथ ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और विवाह को अवैध करार दिया जाएगा. इसे लेकर राज्य में गिरफ्तारी अभियान जारी है. अब तक इस मामले में राज्यभर से 2,044 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 

महिलाओं का क्या कहना है?

बेटों और पति की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं आगे आकर अब इसका विरोध करने लगी हैं. माजुली जिले की 55 वर्षीय महिला ने सवाल उठाया कि आखिर पुरुषों की ही गिरफ्तारी क्यों की जा रही है. "उनके जेल जाने के बाद हम और हमारे परिवार का गुजारा कैसे होगा"? उन्होंने कहा कि उनके पास आय का कोई साधन नहीं है. 

नाम न बताने की शर्त पर बारपेटा जिले की एक महिला ने कहा कि उसका बेटा एक नाबालिग लड़की के साथ भाग गया था. 'उसने गलती की, लेकिन मेरे पति को क्यों गिरफ्तार किया?' वहीं, मोरीगांव की मोनोवारा खातून ने कहा कि उनकी बहू 17 साल की थी जब उसकी शादी हुई थी. अब वह 19 साल की है और पांच महीने की गर्भवती है. उसकी देखभाल कौन करेगा?

मामले में कितने केस दर्ज?

मामले में अब तक 2,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चार हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने कहा कि उनके पास 8,000 आरोपियों की लिस्ट है. पुलिस ने धार्मिक संस्थानों में इस तरह की शादी की रस्में कराने वाले 51 पुरोहितों और काजियों को भी गिरफ्तार किया है. बिश्वनाथ जिले में सबसे ज्यादा 137 गिरफ्तारियां की गई हैं. इसके बाद धुबरी में 126, बक्सा में 120, बारपेटा में 114 और कोकराझार में 96 गिरफ्तारियां हुई हैं. 

ये भी पढ़ें: 

तराजू के साथ हाथी, लोकसभा की 13 सीटों पर फोकस; बसपा अकाली गठबंधन से किसको नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget