एक्सप्लोरर

तीन संशोधनों के साथ राज्यसभा में आज पेश होगा तीन तलाक बिल

सुप्रीम कोर्ट में पिछले साल अगस्त के महीने में पांच जजों की बेंच ने एक बार में तीन तलाक को असंवैधानिक और गैरकानूनी करार दिया था. तीन-दो के बहुमत से आए इस फैसले ने सरकार ने इसके खिलाफ कानून बनाने को कहा था.

नई दिल्ली: आज राज्यसभा में तीन संशोधनों के साथ तीन तलाक बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा. अगर ये बिल राज्यसभा से पास हो जाता है तो मानसून सत्र की कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ाई जा सकती है. यानि मानसून सत्र 13 अगस्त तक बढ़ाई जा सकती है. ये बिल आज चर्चा के लिए लाया जाएगा. बिल के प्रावधानों का विरोध कर रहे विपक्ष दल इसपर जमकर हंगामा कर सकते हैं. बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है. इसी को भांपते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोनिया गांधी पर हमला करते हुए पूछा कि कांग्रेस बिल का समर्थन करेगी या नहीं ? तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित होने के बाद विरोध के चलते राज्यसभा में लंबित पड़ा है.

किन संशोधनों के साथ आया बिल? गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने संसद में लंबित तीन तलाक़ बिल में तीन अहम बदलाव को मंज़ूरी दे दी. इसके मुताबिक अपराध अब सिर्फ पत्नी या उसके खून के रिश्तेदार या ससुराल पक्ष के रिश्तेदार ही एफआईआर दर्ज करा सकते हैं. इससे पड़ोसी या अन्य रिश्तेदार एफआईआर नहीं करवा सकते.

दूसरे बदलाव के मुताबिक अगर पति और पत्नी मजिस्ट्रेट के सामने समझौते के लिए तैयार हों तो मजिस्ट्रेट समझौता कबूल कर सकता है यानि समझौते की गुंजाइश छोड़ी गई है. इसमें मजिस्ट्रेट जुर्माना तय करेगा. तीसरे बदलाव के मुताबिक तीन तलाक़ के आरोपी को पत्नी का पक्ष सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ज़मानत दे सकता है, थाने से जमानत नहीं मिलेगी.

तीन तलाक बिल: जानिए- तीन संशोधनों के साथ नया कानून पुराने से कितना कमजोर हो जाएगा?

सोनिया गांधी नारी न्याय के लिए खड़ी होगीं? कानून मंत्री कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कह, ''कांग्रेस का इस बात पर विरोध बेमतलब है कि बार-बार पति जेल जाएगा तो घर में कौन कमाने वाला रहेगा. दहेज उत्पीड़न कानून, घरेलू हिंसा मामले में भी तो मुसलमान पति जेल जाता है, उस पर कांग्रेस पार्टी सवाल क्यों नहीं पूछती है. कांग्रेस पार्टी इस सवाल पर अपना रुख स्पष्ट करे. देश की बड़ी नेता हैं.''

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''सोनिया गांधी देश की बड़ी नेता हैं, उनके पास विरासत है जिसका वे बार-बार जिक्र करती हैं. क्या नारी न्याय, नारी गरिमा और नारी सम्मान के लिए आप खड़ी होंगी या नहीं होंगी. कांग्रेस पार्टी इस बिल का विरोध करती रहेगी?''

तीन तलाक बिल में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी, मामलों में जमानत दे सकता है मजिस्ट्रेट

कोर्ट के फैसले के बाद 160 केस आए कानून मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिसंबर तक तीन तलाक के 160 केस आए. मंत्री के मुताबिक 2017 में कुल 389 केस आए, इनमें 229 केस जनवरी से अगस्त के बीच आए. मंत्री ने कहा कि आंकड़ों से साफ है कि गैरकानूनी बताने के बाद भी कानून जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- कानून बनाए सरकार सुप्रीम कोर्ट में पिछले साल अगस्त के महीने में पांच जजों की बेंच ने एक बार में तीन तलाक को असंवैधानिक और गैरकानूनी करार दिया था. तीन-दो के बहुमत से आए इस फैसले ने सरकार ने इसके खिलाफ कानून बनाने को कहा था. पांच जजों  की बेंच इसपर एकमत नही थी. दो जज इसे पूरी तरह खारिज करने के पक्ष में नही थे. उनका मत था कि ये अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के दायरे में आता है. लेकिन 3 जजों ने इसे संवैधानिक अधिकारों का उल्लंधन माना इसलिए बहुमत से ये गैरकानूनी करार दिया गया.

तीन तलाक असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 5 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget