एक्सप्लोरर

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है शीतकालीन सत्र, तीन तलाक को पास करना होगा अहम

संसद का शीतकालीन सत्र इस बार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है. इसके लिए राजनीतिक मामलों पर कैबिनेट की समिति (सीसीपीए) की बैठक अगले पखवाड़े की जा सकती है. इसी मीटिंग में सत्र की अवधि और डेट को फाइनेलाइज किया जाएगा.

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत दिसंबर के दूसरे सप्ताह में हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक सात दिसंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद संसद सत्र बुलाई जा सकती है. सत्र की तारीखों को अंतिम रूप राजनीतिक मामलों पर कैबिनेट की समिति (सीसीपीए) करेगी जिसकी बैठक अगले पखवाड़े हो सकती है. इस बैठक में इस बात पर फैसला किया जाएगा कि शीतकालीन सत्र कितने दिनों का होगा और इसे खत्म कब किया जाएगा. संसद के शीतकालीन सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक को बीजेपी सरकार पास कराना चाहेगी. ट्रिपल तलाक पर अगर इस सत्र में कानून पास नहीं किया जाता है तो ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी बनाने वाले अध्यादेश की वैधता खत्म हो जाएगी. बता दें कि किसी भी अध्यादेश से बने कानून को जारी रखने के लिए इसे 6 महीने के अंदर संसद से पास कराना होता है. मेडिकल कॉउंसिल ऑफ इंडिया पर जारी किए गए अध्यादेश से बने कानून को भी जारी रखने के लिए मोदी सरकार को इसपर कानून पास कराना होगा. संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में ये दोनों कानून पास कराना बीजेपी के लिए चुनौती होगी. पिछले साल यानी 2017 में संसद की शीतकालीन सत्र की बैठक 15 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच हुई थी. मोदी सरकार इस साल के मॉनसून सत्र की सफलता की कहानी को दोहराना चाहेगी. इस साल का मॉनसून सत्र पिछले 18 सालों में सबसे अधिक कामकाजी साबित हुआ था. यह सेशन 18 जुलाई से 10 अगस्त के बीच बुलाई गई थी. यह सेशन इसलिेए भी यादगार है क्योंकि पहली बार मोदी सरकार पर इस सत्र में ही अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. मोदी सरकार अविश्वास प्रस्ताव में भारी मतों से गद्दी बचाने में कामयाब रही थी. यह भी पढ़ें- LIVE: क्या कांग्रेस, क्या बीजेपी, महिलाएं भी सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री के खिलाफ कर रही हैं प्रदर्शन MP, छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस को झटका देंगी मायावती, सभी सीटों पर उतारेंगी उम्मीदवार देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget