एक्सप्लोरर

एक बार फिर विंग कमांडर अभिनंदन ने दी आसमान में दस्तक, साथ मौजूद रहे IAF चीफ

सुबह 11:30 बजे वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ और विंग कमांडर अभिनंदन ने करीब आधे घंटे तक उड़ान भरी. इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन का अलग लुक दिखा. उनकी लंबी-लंबी मूंछों की जगह छोटी मूंछें थी लेकिन मुस्कान और आत्मविश्वास पुरान ही था.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने 187 दिन बाद फिर से मिग 21 की उड़ान भरी. पाकिस्तान की कैद से छूटने के बाद अभिनंदन की ये पहली उड़ान थी. खास बात ये थी कि इस उड़ान में उनके साथ वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ थे. सुबह साढ़े ग्यारह बजे विंग कमांडर अभिनंदन और बी एस‌ धनोआ ने करीब आधे घंटे तक पाकिस्तान की एयर स्पेस के करीब उड़ान भरी.

पठानकोट एयरबेस से पाकिस्तानी सीमा करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर है. उड़ान के दौरान इस मिग 21 एयरक्राफ्ट को बी एस धनोआ ने उड़ाया और अभिनंदन उनके पीछे बैठे थे. ये एक ट्रैनर एयरक्राफ्ट था. बी एस धनोआ की अपने रिटायरमेंट से पहले ये आखिरी सोर्टी यानि उड़ान थी. इस आखिरी उड़ान के लिए उन्होनें अभिनंदन को चुना.

बता दें कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद 27 फरवरी को पाकिस्तान से हुई डॉग फाइट में मिग21 बाइसन उड़ा रहे अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ16 विमान को मार गिराया था. लेकिन इस दौरान वे पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो गए और उनका विमान पाकिस्तान में क्रैश हो गया था. उन्हें अपने एयरक्राफ्ट से पैराशूट के जरिए इजेक्ट करना पड़ा जिसके चलते उन्हें पीठ में चोटे आ गई थीं. वे पाकिस्तानी सेना की कैद में आ गए थे लेकिन भारत के दवाब में पाकिस्तान को उन्हें रिहा करना पड़ा. दुश्मन के खिलाफ उनके पराक्रम और हौंसले के लिए सरकार ने अभिनंदन को इस स्वतंत्रता दिवस पर वीर चक्र से नवाजा था. देशवासियों में उनकी पहचान एक सच्चे हीरो और शूरवीर की बन गई है.

वायुसेना में अब विंग कमांडर अभिनंदर फ्लाइंग-इंस्ट्रक्टर की भूमिका निभाएंगे. यानी अब नए पायलट्स को लड़ाकू विमान उड़ाना सिखाएंगे. वे बताएंगे कि किस तरह एक 40 साल पुराने मिग 21 से भी अमेरिका के आधुनिक एफ16 विमान को डॉग फाइट में मार गिराया जा सकता है. कैसे दुश्मन के फाइटर जेट का पीछा किया जाता है और दुश्मन को नाकों चने चबाने पर मजबूर किया जाता है, ये गुर अब अभिनंदन सिखाएंगे. इस उड़ान के दौरान अभिनंदन का अलग लुक दिखाई दिया. उनकी लंबी-लंबी मूंछों की जगह छोटी मूंछें थी लेकिन आत्मविश्वास और चेहरे पर मुस्कान बरकरार थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget