एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से लौटे विंग कमांडर अभिनंदन का खुलासा, कहा-शारीरिक नहीं मानसिक यातना दी गई

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वहां अभिनंदन को एकांत सेल में रखा गया और उन्हें टीवी, फोन, अखबार की सुविधाएं नहीं दी गई.

नई दिल्लीः विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पाकिस्तान में करीब 2 दिन बिताकर कल रात 9 बजकर 21 मिनट पर अपने वतन भारत लौट आए. अब उनका पहला बयान सामने आया है. अभिनंदन ने कहा है कि पाकिस्तान ने उन्हें शारीरिक नहीं मानसिक यातना दी. इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वहां अभिनंदन को एकांत सेल में रखा गया और उन्हें टीवी, फोन, अखबार की भी सुविधा नहीं दी गई.

इसके तहत लगता है कि पाकिस्तान ने जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन किया. अभिनंदन को एकदम अलग और एकांत में रखा गया. न ही उन्हें उनके रिहा करने की जानकारी दी गई थी.

आज विंग कमांडर अभिनंदन की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात हुई. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान से मुलाकात की और उनसे कहा कि समूचे राष्ट्र को उनके साहस एवं दृढ़ता पर गर्व है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारतीय वायुसेना के एक मेडिकल संस्थान में रक्षामंत्री की अभिनंदन से मुलाकात हुई. मुलाकात के दौरान बताया जा रहा है कि अभिनंदन ने पाकिस्तान की गिरफ्त में करीब 60 घंटे रहने के बारे में रक्षा मंत्री को विस्तार से बताया.

अभिनंदन शुक्रवार देर शाम अटारी-वाघा सीमा होते हुए भारत पहुंचे और इसके करीब ढाई घंटे बाद रात करीब पौने 12 बजे वह वायुसेना के एक विमान से नयी दिल्ली पहुंचे. उनके भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर यह पाया गया कि उनकी दायीं आंख के पास सूजन है.

एयर फोर्स सेंट्रल मेडिकल एस्टैबलिशमेंट (एएफसीएमई) में अभी उनकी मेडिकल जांच चल रही है. गौरतलब है कि 27 फरवरी को वह पाकिस्तानी विमान को खदेड़ते हुए POK में चले गए थे. जहां पाकिस्तानी सेना ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया था. अपने विमान के गिरने से पहले अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ - 16 को मार गिराया था.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने विंग कमांडर अभिनंदन से की मुलाकात, कहा- समूचे राष्ट्र को आप पर गर्व 19 मार्च तक नहीं होगी रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी, कोर्ट ने बढ़ाई अग्रिम जमानत सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने किया था पाकिस्तान जिंदाबाद का ट्वीट, बीजेपी MLA राजा सिंह ने दे डाली धमकी पाकिस्तान ने फिर बोला झूठ, कहा- पुलवामा हमले में नहीं है मसूद अजहर का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget