एक्सप्लोरर

क्या शुभेंदु अधिकारी BJP के CM पद का चेहरा होंगे? बंगाल के पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष ने दिया ये जवाब

ABP News-CVoter Opinion Poll Results 2021: पश्चिम बंगाल के लिए एबीपी न्यूज़ ने फाइनल ओपिनियन पोल किया. आंकड़ों में बीजेपी को सीटों का फायदा हो रहा है लेकिन सरकार बनाने के लिए जो आंकड़ा चाहिए वो नहीं मिल रहा है. सर्वे के आंकड़ों पर बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. इस दौरान उनसे कुछ सवाल किए गए.

ABP West Bengal Opinion Poll Results 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले किए गए एबीपी न्यूज़ के फाइनल ओपिनियन पोल में एक बार फिर राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है. टीएमसी को 152 से 168 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी की सीटों में (104-120) भारी इजाफा तो हो रहा है लेकिन सत्ता पर काबिज होती नहीं दिख रही है. इस पर पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की.

दिलीप घोष ने कहा कि हमें ओपिनियन पोल पर नहीं ओरिजनल पोल पर भरोसा है. 2 मई को जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के जो नतीजे आएंगे उस पर हम कमेंट करेंगे. ओपिनियन पोल चलता रहता है और आगे भी चलता रहेगा. अभी चुनाव शुरू नहीं हुए हैं और सभी उम्मीदवारों का एलान भी नहीं हुआ है.

बीजेपी के पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है, क्या इस वजह से कोई कसर छूट जा रही है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पूछेंगे तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा उनके पास कोई चेहरा नहीं है. टीएमसी से पूछेंगे तो ममता बनर्जी के अलावे कोई चेहरा नहीं है. बीजेपी में इस तरह की राजनीति नहीं होती है. हमारे यहां बूथ प्रेसिडेंट, स्टेट प्रेसिडेंट से लेकर नेशनल प्रेसिडेंट तक हर कोई चेहरा होता है. जितने भी राज्यों हम जीते हैं वहां चेहरे की जरूरत नहीं पड़ी.

जब जरूरत पड़ेगी तब चेहरा भी सामने आ जाएगा. क्या दिलीप घोष चाहेंगे कि शुभेंदु अधिकारी सीएम बनें, इस पर उन्होंने कहा कि दिलीप घोष या शुभेंदु अधिकारी तक ही हमारी पार्टी सीमित नहीं है. उसके आगे भी है. हमारे यहां ऐसी पद्धति है किसी को भी जिम्मेदारी दे दें तो वो सुशासन दे देगा. जिन राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं, इनका नाम इससे पहले तक किसी को मालूम नहीं था और अब वही लोग सरकार चलाकर दे रहे हैं.

कांग्रेस के आरोपों पर दिलीप घोष ने कहा कि कांग्रेस की आज इतनी दुर्दशा हो चुकी है कि रास्ता चलते ये किसी का ऑडियो-वीडियो लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाने लगते हैं. भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और विचारधारा के बल पर चलती है. इसी आधार पर हमने देश में बीजेपी को बढ़ाया और कांग्रेस मुक्त कर दिया है.

यहां देखें पूरी बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget