एक्सप्लोरर

क्या 'मौसम विज्ञानी' पासवान ने भांप ली है हवा? इन दो बयानों ने बढ़ाई बीजेपी की चिंता

अगले साल यानी 2019 में लोकसभा चुनाव होनेवाला है और उससे पहले रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान बीजेपी को नसीहत देने लगे हैं.

नई दिल्ली: रामविलास पासवान के विरोधी उन्हें मौसम वैज्ञानिक कहते हैं. मौसम वैज्ञानिक मतलब जो पहले ही पहचान लेता है कि कौन गठबंधन जीतने वाला होता है. पिछले लोकसभा चुनाव से पहले रामविलास पासवान कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और अब उन्होंने बीजेपी के खिलाफ बयान दिया है.

रामविलास पासवान ने 17 मार्च को कहा, ''एनडीए को समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की जरूरत है. समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर ही कांग्रेस ने कई दशकों तक शासन किया है.'' अब अपने पुराने बयान से पलटते हुए रामविलास पासवान बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगा रहे हैं.

क्या कहता है रामविलास पासवान का राजनीतिक इतिहास? 1977 में पहली बार सांसद बने रामविलास पासवान ने केंद्रीय मंत्री के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत की साल 1996 में की. उस समय वो देवगौड़ा सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री बने थे. सियासत के बदलते मिजाज को भांपते हुए रामविलास पासवान साल 1999 में एनडीए में शामिल हो गये.

चुनाव में एनडीए की जीत हुई और रामविलास पासवान वाजपेयी सरकार में संचार मंत्री और कोयला और खनन मंत्री बने. 2004 के चुनाव से ठीक रामविलास पासवान ने गुजरात दंगे के नाम पर एनडीए का साथ छोड़ दिया और फिर वो यूपीए में शामिल हो गये. इसके बाद वो साल 2004 से साल 2009 तक यूपीए सरकार में मंत्री पद पर आसीन रहे.

2009 के लोकसभा चुनाव में रामविलास पासवान का सियासी दांव गलत बैठा. वो कांग्रेस का साथ छोड़कर लालू यादव के साथ हो लिए लेकिन उस चुनाव में वो खुद हाजीपुर की अपनी सीट भी नहीं बचा पाये. इसके बाद पूरे पांच साल तक रामविलास पासवान को सत्ता सुख से वंचित रहना पड़ा. 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मोदी लहर को देखते हुए रामविलास पासवान एनडीए में शामिल हो गये. सात सीटों पर लड़े और छह सीटों पर जीतकर खुद मोदी सरकार में मंत्री बने.

अगले साल यानी 2019 में लोकसभा चुनाव होनेवाला है और उससे पहले रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान बीजेपी को नसीहत देने लगे हैं. रामविलास पासवान के पुराने बयानों को याद किया जाए तो वो किसी का साथ छोड़ने से पहले इसी तरह से नसीहत भरे बयान देते थे. रामविलास पासवान बिहार में दलितों के बड़े नेता जाने जाते हैं. उनकी पार्टी एलजेपी के बिहार में 6 सांसद हैं. तीन सांसद उनके परिवार के सदस्य ही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget