एक्सप्लोरर

क्या मोदी 3.0 के पहले बजट में बिखर जाएगा NDA गठबंधन? JDU की इस मांग से टेंशन में आ जाएगी सरकार

All Party Meeting: संसद के बजट सत्र से पहले आज 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें बीजेपी समेत 44 पार्टियों ने हिस्सा लिया. इसी बैठक के बाद जेडीयू नेता ने अपनी मांग सामने रखी है.

NDA Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला. हालांकि एनडीए को पूर्ण बहुमत है और वही सरकार केंद्र में चल रही है. मगर इसको लेकर अटकलों का बाजार हमेशा गर्म रहता है कि क्या ये सरकार अपने पांच साल पूरे कर पाएगी? विपक्ष भी कहता आया है कि ये मिली जुली सरकार ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी. अब इन अटकलों को फिर से हवा दी जा रही है.

दरअसल, गठबंधन की साथी जेडीयू ने सरकार से मांग की है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए. सांसद संजय कुमार झा ने आज रविवार (21 जुलाई) को संसद में सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि अगर सरकार को लगता है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है तो कम से कम विशेष पैकेज दो दिया ही जा सकता है और ये मांग पार्टी की तरफ से की गई है.

क्या बोले जेडीयू के सांसद?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा,  "बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, यह हमारी पार्टी (जेडीयू) की शुरू से मांग रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मांग को लेकर बड़ी-बड़ी रैलियां कर चुके हैं. अगर सरकार को लगता है कि ऐसा करने में दिक्कत है तो हमने बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग की है. हमने बिहार में बाढ़ की समस्या को भी उठाया है. ये दो मुख्य मुद्दे हैं जो हमने उठाए हैं."

बजट सत्र से पहले रखी गई ऑल पार्टी मीटिंग

कल यानि सोमवार (22 जुलाई) से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र से पहले आज (21 जुलाई) सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में सत्तारूढ़ बीजेपी समेत 44 दलों ने हिस्सा लिया. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "बैठक में मंत्रियों समेत 55 नेता शामिल हुए." उन्होंने कहा कि बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा में बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने की. उन्होंने कहा, "हमने सभी दलों के नेताओं के सुझाव लिए हैं. संसद को सुचारू रूप से चलाना सरकार और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है."

ये भी पढ़ें: budget 2024: मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट! किसानों के लिए सौगात, इनकम टैक्स में छूट... 23 जुलाई को हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget