एक्सप्लोरर

क्या बिहार विधानसभा चुनाव में NDA में बनी रहेगी एलजेपी, रामविलास पासवान के इस जवाब से खड़े हुए कई सवाल

एलजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री से जब से सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि उससे कई और सवाल खड़े हो गए हैं.

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर चिराग पासवान जो भी फ़ैसला करेंगे वो उनके साथ हैं. रामविलास पासवान का बयान ऐसे समय में आया है जब चिराग पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है और एलजेपी के एनडीए में बने रहने को लेकर कयास लगने लगे हैं.

इस सवाल का रामविलास पासवान ने क्या दिया जवाब?

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए रामविलास पासवान से सवाल पूछा गया था कि क्या उनकी पार्टी बिहार चुनाव तक एनडीए में बनी रहेगी. इस सवाल पर रामविलास पासवान ने जो जवाब दिया उससे कई और सवाल खड़े हो गए. पासवान ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते चिराग पासवान फ़ैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं और उन्हें किसी वटवृक्ष की ज़रूरत नहीं है.  उन्होंने ये भी कहा कि हर बाप चाहता है कि उसके बच्चे उसके आगे जाएं. उन्होंने कहा कि अब पार्टी की कमान पूरी तरह से चिराग पासवान के पास है और उनका पार्टी के फैसलों में अब कोई हस्तक्षेप नहीं होता है.

रामविलास पासवान एनडीए की केंद्र सरकार में मंत्री हैं. ऐसे में अगर एलजेपी एनडीए से बाहर आती है तो उनके भविष्य को लेकर भी अटकलें लग रही हैं. अपने मंत्री पद के सवाल पर रामविलास पासवान ने कहा कि वो पहले भी चिराग पासवान को ही मंत्री बनाना चाहते थे.

हालांकि रामविलास पासवान ने ये भी कहा कि एक मंत्री होने के नाते पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है क्योंकि वो उनके नेता हैं. पीएम की तारीफ़ करते हुए पासवान ने कहा कि 81 करोड़ ग़रीब आज पीएम के साथ हैं क्योंकि वो उन्हें मुफ़्त अनाज दे रहे हैं.

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बोले- डर के मारे यहां घुसने की हिम्मत नहीं हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
आधार या वोटर ID! राहुल गांधी ने मंत्री का बयान शेयर कर कहा- 'गहरी साजिश, इत्मीनान से समझिए'
आधार या वोटर ID! राहुल गांधी ने मंत्री का बयान शेयर कर कहा- 'गहरी साजिश, इत्मीनान से समझिए'
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget