एक्सप्लोरर

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बोले- डर के मारे यहां घुसने की हिम्मत नहीं हुई

डीजीपी गुप्तेशवर पांडेय ने कहा कि अपराधी की ताकत उसका जन समर्थन है जो जाति के नाम पर उसको मिल जाता है. अगर वो नहीं मिलेगा तो बड़े से बड़े अपराधी को एक थानेदार हैंडल कर लेगा.

पटना: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दावा किया है कि यूपी में पुलिस एनकाउंटर में भाग निकलने वाले गैंगस्टर विकास दुबे उनके कड़े रुख की वजह से बिहार नहीं आ पाया. उन्होंने कहा कि डर के मारे उसकी बिहार आने की हिम्मत नहीं हुई. अब स्पीडी ट्रायल करवा कर उसे सजा दिलाई जानी चाहिए.

डीजीपी ने कहा, ''बहुत खुशी की बात है एमपी पुलिस को मैं सलाम करता हूं, उत्तर प्रदेश के पुलिस को मैं सलाम करता हूं, उनके जज्बे को भी सलाम करता हूं, मुझे पक्का विश्वास था कि यूपी पुलिस उसे खोज लेगी और मध्यप्रदेश की पुलिस ने बहुत ही सराहनीय काम किया है. अब यही चाहूंगा कि इस मामले का स्पीडी ट्रायल हो तीन से चार माह के अंदर...केस अंतिम मुकाम तक पहुंचे और ये संदेश पूरे देश में जाये कि पुलिस के साथ जो इस तरह की हरकत करने की कोशिश करेगा चाहे वो जिस किसी मुकाम पर हो पुलिस उसे अंतिम मुकाम तक पहुंचा कर ही छोड़ेगी.''

डीजीपी ने कहा, ''ये मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कामयाबी है, मध्यप्रदेश की पुलिस को सलाम. बिहार को लेकर मैंने अपना रुख पहले ही साफ कर दिया था इसलिए बिहार घुसने कि उसकी हिम्मत नहीं हुई. उसे मध्यप्रदेश में थोड़ा सुरक्षित महसूस हुआ तो वो वहां गया और दर्शन करने के पहले ही पकड़ लिया गया. यूपी पुलिस को सलाम जिस तरह से प्रोफेशनली वो एक-एक चीज को हैंडल कर रही है और जिस तरह से यूपी पुलिस काम कर रही है इसका पूरे देश में एक जबरदस्त मैसेज जाएगा. इसके कई लोग मुठभेड़ में मारे भी गए हैं और बहुत सारे लोगों के नंबर सर्विलांस पर हैं.''

गुप्तेश्वर पांडेय ने आगे कहा, ''मैं यही चाहूंगा इस तरह के जितने भी गैंगस्टर हैं सभी पर इसी तरह की कार्रवाई हो ताकि अपराध समाप्त हो. यह एक विकास दुबे की बात नहीं है ऐसे कई विकास दुबे हैं पूरे देश में. अपराध की संस्कृति के खिलाफ काम करना है और इसका सीधा मतलब ये है कि जात, मजहब, दल के नाम पर हम लोगों को किसी भी अपराधी का संरक्षण नहीं करना चाहिए. ये शर्म की बात है कि कुछ जाति विशेष के लोग ऐसे अपराधी को हीरो बना देते हैं.''

डीजीपी ने कहा कि जनता जिस दिन समझ जाएगी कि अपराधी किसी का नहीं होता वो सिर्फ अपराध करता है और बचाव के लिए जाति की छतरी अपने ऊपर तान लेता है और जब जाति का समर्थन मिल जाता है तो शासन से सौदेबाजी करने की स्थिति में वह आ जाता है. इससे पुलिस का मनोबल गिरता है और जगह-जगह अपराधियों का साम्राज्य होने लगता है. जाति और मजहब और दल के नाम पर अगर आम लोग अपराधियों का समर्थन बंद कर दे तो अपराध की संस्कृति पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी. अपराधी की ताकत उसका हथियार नहीं है उसकी ताकत उसका जन समर्थन है जो जाति के नाम पर उसको मिल जाता है अगर वो नहीं मिलेगा तो बड़े से बड़े अपराधी को एक थानेदार हैंडल कर लेगा.

यह भी पढ़ें:

विकास दुबे ने सरेंडर किया या पकड़ा गया? जानिए- पुलिस थ्योरी पर क्या है परिवार, विपक्ष और सोशल मीडिया के सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget