एक्सप्लोरर

क्या PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगा इंडिया गठबंधन? जयराम रमेश ने दिया ये जवाब

PM Modi Oath Ceremony: कांग्रेस के संगठन महसचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि न्योता मिलने पर शपथ ग्रहण में शामिल होने के बारे में फैसला ‘इंडिया’ गठबंधन करेगा.

PM Modi Oath Ceremony: कांग्रेस ने शनिवार (8 जून) को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण फिलहाल ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को नहीं मिला है, लेकिन न्योता मिलने के बाद इस पर विचार किया जाएगा.

मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए नौ जून को शपथ ग्रहण करेंगे. उनके साथ उनके मंत्रिपरिषद के कई दूसरे सदस्य भी शपथ ले सकते हैं.

'निमंत्रण आएगा तो विचार करेंगे'

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभी सिर्फ अंतरराष्ट्रीय नेताओं को निमंत्रण गया है. अभी तक हमारे नेताओं को निमंत्रण नहीं आया है. अगर इंडिया जनबंधन के नेताओं को निमंत्रण आएगा तो उस पर हम विचार करेंगे.’’

कांग्रेस के संगठन महसचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शपथ ग्रहण में शामिल होने के बारे में फैसला ‘इंडिया’ गठबंधन करेगा. राजस्थान में अपनी सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल की नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने खुद बेनीवाल से बात की है और अब सब ठीक है.

राहुल गांधी को लोकसभा में कांग्रेस का नेता बनाने का प्रस्ताव पारित

इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सदस्यों ने राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया. हालांकि, इस प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने विचार करने की बात कही है. सीडब्ल्यूसी की इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कई बड़े नेता शामिल हुए.

बैठक के बाद जब कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से पूछा गया कि जेडीयू नेता केसी त्यागी ने दावा किया है कि I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार को पीएम पद ऑफर किया गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई जानकारी उनके पास नहीं है.

'नीतीश कुमार को मिले किसी ऑफर की जानकारी नहीं'

CWC की बैठक के बाद कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जेडीयू के उस दावे पर भी अपनी बात रखी, जिसमें कहा गया था कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव आया था. वेणुगोपाल ने इस पर कहा कि हमें ऐसे किसी ऑफर की जानकारी नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक…, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर उच्च स्तरीय कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक…, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर उच्च स्तरीय कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget