एक्सप्लोरर

क्या देश में अब घटने लगेंगे Corona Cases, क्या इस लहर का आ गया है पीक? एक्सपर्ट्स ने दिया हर सवाल का जवाब

Covid Situation in India: पिछले चार दिनों से हर दिन लगभग ढाई लाख के करीब मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या भारत मे कोरोना के मामलों का पीक आ गया है और अब नए केस में कमी आएगी?

Covid Cases in India: भारत मे दिसंबर के बाद से लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हर दिन मामले बढ़ रहे है, लेकिन पिछले चार दिनों से हर दिन लगभग ढाई लाख के करीब मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. क्या भारत मे कोरोना के मामलों का पीक आ गया है और अब नए केस में कमी आएगी? 14 जनवरी को देश में  2,64,202 नए मामले और पॉजिटिविटी रेट  14.78% दर्ज किया गया. 15 जनवरी को 2,68,833  नए मामले और पॉजिटिविटी रेट 16.66% सामने आया. वहीं 16 जनवरी को 2,71,202 नए मामले और पॉजिटिविटी रेट 16.28% दर्ज हुआ. 17 जनवरी को कोरोना के 2,58,089 नए मामले सामने आए और पॉजिटिविटी रेट 19.65% रिकॉर्ड किया गया.

पिछले चार दिनों औसत ढाई लाख के पास रोजाना नए मामले सामने आ रहे है, हालांकि पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन संक्रमण के केस उतने ही बने हुए है. जिसके बाद ये सवाल है की क्या भारत में इस लहर का कोरोना संक्रमण पीक पर आ गया है. क्या अब और ज्यादा केस नहीं आयेंगे और मामलों में कमी आएगी. जानकारों का मानना है कि भारत मे अभी तक कोरोना का पीक नहीं आया है. ये भारत मे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर आने की उम्मीद है, जैसे पिछली दोनों संक्रमण की लहरों में हुआ था.

अलग-अलग समय पर आएगा पीक

एम्स में कम्युनिटी मेडिसिन के डॉ पुनीत मिश्रा के मुताबिक कुछ राज्यों में केस कमी दर्ज की गई है. महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना केस कम हुए हैं, लेकिन कोरोना की लहर आ गई है और खत्म होना शुरू हुई है ये नहीं कहा जा सकता है. भारत मे अलग अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर पीक आएगा. कुछ ऐसा ही कहना है एम्स में कम्युनिटी मेडिसिन के एडिशनल प्रोफेसर डॉ हर्षल साल्वे का. उनका भी मानना है कि अलग राज्य में अलग-अलग समय पर कोरोना का पीक आएगा. पूरे भारत की बात करें तो मौजदा हालात में फरवरी के मध्य तक पीक आने की आशंका है. डॉ हर्षल साल्वे कहते हैं कि अगर हम मेट्रो सिटी की बात करें तो दिल्ली-मुंबई में अभी यह पीक पर है. अगले एक-दो हफ्ते में यहां पर केस कम होना शुरू हो जाएंगे. बाकी के राज्य में या नॉर्थ-ईस्ट में या ग्रामीण इलाकों की बात करें तो हो सकता है वहां कुछ समय बाद पीक आए.

कोरोना मामलों को रोक पाना संभव नहीं

इंडियन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन के अध्यक्ष और एम्स में कम्युनिटी मेडिसिन के डॉ संजय राय के मुताबिक कुछ भी हम कर लें, केस को रोक पाना संभव नहीं है. दुनिया का कोई देश नहीं रोक पा रहा है. कोई भी एक्शन, चाहे लॉकडाउन लगाना हो या नाईट कर्फ्यू. रफ्तार स्लो हो सकती है, लेकिन रोक नहीं सकते है. एक साथ पूरे देश मे पीक नहीं आ सकती है. हर देश मे इंफेक्शन रेट अलग-अलग है, क्योंकि ये पुरानी इम्युनिटी पर निर्भर करता है. पहले कितनी इम्युनिटी हो चुकी है. दिल्ली मुम्बई में इंफेक्शन काफी ज्यादा था तो यहां पीक जल्दी आना चाहिए और वो महीने के अंत तक प्लस माइनस 10 दिन हो सकता है. ग्रामीण इलाकों में थोड़ा इंफेक्शन स्लो होता है तो उसको देखकर लगता है कि फरवरी मध्य से फरवरी के आखिर तक पीक आ जाना चाहिए. पिछले 20 दिनों में कोरोना के मामलों में हर दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट में भी. बढ़त दर्ज हुई है.

  • 28 दिसंबर को 6,538 नए केस आए और पॉजिटिविटी रेट 0.61% था.  
  • 1 जनवरी को 22,775 नए मामले सामने आए और केस पॉजिटिविटी रेट 2.05% था.
  • 5 जनवरी को 58,097 नए मामले सामने आए और केस पॉजिटिविटी रेट 5.03% हो गया.
  • 10 जनवरी को 1,79,723 नए केस और पॉजिटिविटी रेट 13.29% था.
  • 15 जनवरी नए मामले 2,68,833 और पॉजिटिविटी रेट 16.66% था.

ये भी पढ़ें- Republic Day: इस बार और भव्य होगा फ्लाइपास्ट, जगुआर, रफाल, सुखोई फाइटर जेट समेत 75 एयरक्राफ्ट लेंगे हिस्सा

ये भी पढ़ें-  CM योगी का Akhilesh Yadav पर निशाना, टिकट बंटवारे को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget