एक्सप्लोरर

Raaj Ki Baat: क्या रामविलास पासवान की बनाई विरासत को संभाल पाएंगे चिराग, या हाथ से फिसल जाएगी पार्टी?

उम्मीद जगी है कि रामविलास पासवान के जो कोर वोटर रहे हैं, जो लगभग 6 फीसदी का वोटिंग सपोर्ट पार्टी को देते रहे है वो शायद अब बेटे से जुड़ पाएं.

राज की बातः बिहार की राजनीति में इन दिनों तूफान मचा हुआ है. लोकजनशक्ति पार्टी में ऐसी रार मची की आने वाले वक्त में बिहार की राजनीति में भी इसका साइडइफेक्ट साफ साफ देखा जा सकेगा. रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके भाई पशुपति पारस ने खेल कर दिया, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए और सासंदों को अपने साथ मिला लिया.

अब सवाल ये उठ रहा है कि चिराग पासवान का राजनैतिक भविष्य क्या होगा. सवाल ये है कि क्या रामविलास पासवान की बनाई विरासत को चिराग संभाल पाएंगे या पार्टी की ही तरह वो भी हाथ से फिसल जाएगी. तो इन सवालों के जवाब से जो राज की बात निकलकर आ रही है वो ये कि विरासत बचे या न बचे लेकिन चिराग पासवान उसे आसानी से जाने नहीं देगे. राज की बात ये है कि विरासत बचे या न बचे पर चिराग अपना व्यक्तिगत राजनैतिक वजूद बचा ले जाएंगे जिसका विकल्प उनके सामने आ गया है. हालांकि जो विकल्प चिराग के सामने है उसे थामने से पहले वो सियासत के मैसेज गेम को साधेंगे फिर अगला कदम बढ़ाया जाएगा.

दरअसल एलजेपी में फूट और पार्टी के पशुपति पारस के हाथों में जाने के बाद चिराग पासवान को तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी में सम्मान ऑफर किया है. तेजस्वी की दलील है कि उनके पिता लालू और रामविलास पासवान ने बिहार के लिए साथ काम किया है लिहाजा उनकी और चिराग की जोड़ी काम क्यों नहीं कर सकती.

हालांकि इस ऑफर पर अभी चिराग पासवान ने अपना स्टैंड साफ नहीं किया है लेकिन राज की बात ये है कि आरजेडी का दामन थामने के सिवा चिराग के पास अभी कोई विकल्प भी नहीं है. लिहाजा वो लालटेन भविष्य में थाम सकते हैं लेकिन उसके पहले बिहार में एक बड़े सियासी पृष्ठभूमि तक अपनी पहुच बनाने के बाद.

राज की बात ये है कि रामविलास पासवान के निधन के बाद जिस तरह से पशुपति पारस ने पार्टी की कमान अपने हाथों में ली. उसी चीज को बिहार की जनता तक पहुंचाने के लिए चिराग पासवान एक यात्रा बिहार में निकालने जा रहे हैं. इस यात्रा के जरिए जनता से जुड़ने की कोशिश भी होगी और पिता के निधन की सहानुभूति पाने की कोशिश. हालांकि विधानसभा चुनाव में ये सहानुभूति चिराग पासवान और उनकी पार्टी हासिल नहीं कर पाए थे. लेकिन झटकों के इस दौर में अब भी हाथ में न रही तो सहानुभूति पाने की एक उम्मीद तो जगी ही है.

वर्तमान सियासी परिस्थितियों में चिराग पासवान के सामने आरजेडी में जाने के सिवा कोई वकल्प तो नहीं है लेकिन इस बात का विकल्प तो बचता ही है कि यात्रा के जरिए पशुपति पारस की छवि को डैमेज किया जाए, सहानुभूति के जरिए अपनी सियासी जमीन को थोड़ा मजबूत किया जाए. क्योंकि चिराग के लिए केवल आरजेडी में चले जाना भर पर्याप्त नहीं है. पार्टी मे जाकर सम्मान भी बना रहे, मजबूती भी बनी रहे तब तो राजनैतिक भविष्य बचता दिखेगा. हालांकि इन परिस्थितियों के बाद भी इतना साफ है कि चिराग पासवान के सामने विकल्प बचे हुए हैं और उनका राजनैतिक भविष्य अभी शून्य नहीं हुआ है.

ट्विटर के बाद संसदीय समिति ने अब फेसबुक और गूगल को किया तलब, 29 जून को होगी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget