एक्सप्लोरर

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, प्रॉपर्टी पर थी नज़र

पूछताछ में प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसकी शारीरिक इच्छाएं पूरी नहीं कर पाता था. इसी बीच उसकी करण नाम के एक लड़के से दोस्ती हो गई थी और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गया.

दिल्ली के बुध विहार इलाके में एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का नाम प्रियंका है. दरअसल मंगलवार को दिल्ली पुलिस को बुध विहार इलाके के एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक शख्स को मृत हालत में अस्पताल लाया गया है. परिवार का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. अस्पताल पहुंची पुलिस को डॉक्टर ने बताया कि मामला आत्महत्या का नहीं लग रहा क्योंकि मृत व्यक्ति के गले पर कुछ इस तरह के निशान है जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं.

पत्नी के लगातार बदलते बयानों ने पुलिस का शक किया पुख्ता, कड़ाई से पूछताछ के बाद उगला सच

दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसका पति काफी समय से बीमार चल रहा था और उसी के चलते हैं उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. लेकिन प्रियंका के बयानों में पुलिस को लगातार विरोधाभास नजर आ रहा था. पुलिस ने जब प्रियंका से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ सच सच उगल दिया. पुलिस के मुताबिक प्रियंका और उसके पति की उम्र में काफी फर्क था. पूछताछ में प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसकी शारीरिक इच्छाएं पूरी नहीं कर पाता था. इसी बीच उसकी करण नाम के एक लड़के से दोस्ती हो गई थी और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रियंका ने अपने प्रेमी करण और उसके भाई के साथ अपने पति की हत्या की साजिश रची.

दरअसल प्रियंका की नजर अपने पति की प्रॉपर्टी पर थी.मंगलवार को इससे अपने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर पति की एक स्टॉल से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तफ्तीश के आगे प्रियंका की यह कहानी टिक नहीं पाई और अब अपने प्रेमी करण के साथ सलाखों के पीछे पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस करण के भाई की तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: गोलियां, फांसी और विरोध, दुनियाभर में कैसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट ने बदला इतिहास
गोलियां, फांसी और विरोध, दुनियाभर में कैसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट ने बदला इतिहास
दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल, 22 राज्यों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल
दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल, 22 राज्यों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget