एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को लेकर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री पर क्यों हो रहा बवाल? क्या है 2 पार्ट की इस सीरीज में... पढ़ें यहां

BBC Documentary: भारत सरकार ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है जिसके बाद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य कई दल सवाल उठा रहे हैं. 

BBC Documentary: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर ब्रिटिश न्यूज़ एजेंसी बीबीसी (BBC) की डॉक्टूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" पर बवाल मचा हुआ है. इस मामले ने अब राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है. भारत सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है तो वहीं कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य कई दल सवाल उठा रहे हैं. 

दरअसल, इंडिया: द मोदी क्वेश्चन दो पार्ट की एक सीरीज है जिसमें साल 2002 गुजरात दंगों को दर्शाया गया है. इस डॉक्यूमेंट्री में उस दौरान की राजनीतिक हालात की तस्वीर दिखाई गई है साथ ही पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री का दौर भी दिखाया गया है. ब्रिटेन में इस डॉक्यूमेंट्री का पहला एपिसोड 17 जनवरी को प्रसारित हुआ जिसमें पीएम मोदी के शुरुआती राजनीतिक जीवन को दिखाया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री में अधिकतर हिस्सों में पीएम मोदी के खिलाफ चीज़ें दिखाई गई हैं. 

संक्षेप में समझें तो...

डॉक्यूमेंट्री में गुजरात दंगों का जिक्र कर पीएम मोदी के उस दौरान के कार्यकाल पर सवाल उठाए गए हैं. इन दंगों में करीब 2 हजार लोगों की मौत हुई थी. दावा किया गया है कि इस डॉक्यूमेंट्री में गुजरात दंगों की असल कहानी दिखाई गई है. 

भारत सरकार ने क्या कहा...

वहीं, भारत सरकार की ओर से इस डॉक्यूमेंट्री पर कड़ी प्रतिक्रिया आयी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने डॉक्यूमेंट्री को एक प्रौपेगैंडा पीस बताया है. भारत सरकार ने जारी बयान में कहा कि ये डॉक्यूमेंट्री एक तरफ के नजरिए को दिखाता है जिसके चलते स्क्रीनिंग पर रोक लगाई गई है. वहीं, केंद्र सरकार ने डॉक्यूमेंट्री को ट्विटर या यूट्यूब चैनलों के जरिए दिखाने वाले अकाउंट को ब्लॉक करने की अपील की है.

कांग्रेस ने क्या कहा...

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने डॉक्यूमेंट्री पर लगाई रोक पर सवाल उठाते हुए कहा, "पीएम और उनके ढोल बजाने वालों का कहना है कि उन पर बीबीसी की नई डॉक्यूमेंट्री निंदनीय है. सेंसरशिप लगा दी गई है. फिर प्रधानमंत्री वाजपेयी 2002 में अपना पद छोड़ना क्यों चाहते थे?" तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने दावा करते हुए कहा कि, "पीएम मोदी का असल चेहरा डॉक्यूमेंट्री दिखा रही है. उन्होंने कहा, इस मामले पर किए मेरे ट्वीट को ट्विटर और ट्विटर इंडिया ने हटा दिया है." 

यह भी पढ़ें.

'वो रो रही है...', SpiceJet की फ्लाइट में केबिन क्रू से बदसलूकी, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget