एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी ने बेटे को टिकट देने से किया मना तो दे दिया इस्तीफा? जानिए इस सवाल पर क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

UP Cabinet Minister Resigns: यूपी में 10 फरवरी से होने वाले चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका लगा है. कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मौर्य अब समाजवादी में शामिल होंगे.

Swami Prasad Maurya Resigns Cabinet: यूपी में बीजेपी के दलित नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने (Swami Prasad Maurya) कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य पर आरोप ये लग रहा है कि यूपी चुनाव के लिए उन्होंने पार्टी से अपने बेटे के लिए टिकट मांगा. BJP ने जब बेटे को टिकट देने से इंकार कर दिया तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने परिवार की सोची और मंत्री पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया. ABP News के साथ खास बातचीत में इस सवाल के जवाब पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, 'खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे. यही आरोप मायावती (Mayawati) भी लगाती थी. जबकि ये लोग जबरदस्ती बुलाकर टिकट देते थे.'

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, 'मैं परिवारवाद को बढ़ावा देने का घोर-घोर विरोधी रहा हूं. और साथ ही साथ यहां बीजेपी ने बिना मांगे बेटे को भी टिकट दिया था. मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हूं. न मैं पहले बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था. मैं टिकट दिलाने की हैसियत में न था और न हूं. इसलिए मैं न अपने बेटे-बेटी को टिकट दिला सकता हूं और न ही किसी और को. मैं हमेशा उत्तर प्रदेश के दलितों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ा हूं.'

मौर्य ने कहा, साल 2016 में मैंने बहुजन समाज पार्टी छोड़ी थी. बीजेपी में आने का निर्णय इसलिए लिया था कि क्योंकि पीएम मोदी ने कहा था कि मुझको नीच इसलिए कहा जाता है क्योंकि मैं पिछड़ा हूं. पिछड़ों की उस भावना से प्रेरित होकर मैंने सोचा था कि बीजेपी नेताओं की नीयत में परिवर्तन आया है. इसलिए बीजेपी में शामिल हो गया था. इसका नतीजा ये हुआ है कि 14 साल बाद यूपी में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनी थी. लेकिन फिर इसके बाद प्रदेश में दलितों और पिछड़ों के साथ खिलवाड़ किया गया. 

मौर्य के इस्तीफे के बाद 3 और विधायको ने छोड़ी भाजपा

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद तीन और विधायकों ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. मौर्य के इस्तीफे के बाद उनके समर्थन में तीन विधायकों ने भी भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र दे दिया. सभी ने मौर्या का साथ देने का वादा किया है.

स्वामी प्रसाद के साथ कानपुर में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक भगवती सागर, बांदा की तिंदवारी सीट से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति और शाहजहांपुर के तिलहर से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा ने पार्टी को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है. इन सभी का समाजवादी पार्टीमें जाना तय है.

ये भी पढ़ें-

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने चुनाव से पहले आखिर क्यों दिया इस्तीफ़ा

यूपी में क्या सिर्फ जाति का राज है सरकार का राज नहीं? असदुद्दीन ओवैसी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget