एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में क्या सिर्फ जाति का राज है सरकार का राज नहीं? असदुद्दीन ओवैसी ने दिया ये जवाब

AIMIM Asaduddin Owaisi Interview: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ये सच्चाई है कि यूपी का चुनाव जाति और सांप्रदायिकता दो चीजों पर जीता जाता है. जनता उन लोगों को वोट भी डालती है.

UP Assembly Election 2022: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव न केवल BJP, समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) के लिए महत्वपूर्ण होंगे, बल्कि असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी भी बड़ा फर्क ला सकती है. असदुद्दीन ओवैसी ABP न्यूज के खास चुनावी कार्यक्रम घोषणापत्र में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने यूपी में सियासत को लेकर बेबाकी से जवाहब दिए. ओवैसी ने साफ-साफ कहा कि यूपी का चुनाव जाति और सांप्रदायिकता के आधार पर जीता जाता है.

ओवैसी से पूछा गया कि यूपी में क्या सिर्फ जाति का राज है सरकार का राज नहीं? इस पर उन्होंने कहा, “अमित शाह ने कहा था निजाम तो हमने कहा राज… योगी राज. हमने कहा… र से रिश्वत, अ से अपराध या आतंक और ज से जातिवाद. उत्तर प्रदेश में यही हो रहा है. आज यूपी के हर पुलिस थाने में एक ठाकुर अफसर मिल जाएगा. जब अखिलेश थे तब यादव अफसर मिलता था. केंद्र में बीजेपी के पास 300 सांसद हैं लेकिन एक मुसलमान नहीं है. ये सच्चाई है कि यूपी का चुनाव जाति और सांप्रदायिकता दो चीजों पर जीता जाता है. जनता उन लोगों को वोट भी डालती है.”

ओवैसी से आगे पूछा गया कि मंडल-कमंडल पर होगा यूपी का चुनाव? इसपर उन्होंने कहा, “मंडल-कमंडल पुराना हो गया. Cast और Communalism… 2C पर चल रहा है. बीजेपी ने अनुप्रिया पटेल और बाघेल साहब को मंत्री क्यों बनाया. इसलिए बनाया क्योंकि आगरा में 29 ऐसी सीट हैं जहां पर बिना बाघेल साहब के जीत नहीं पाएंगे.”

अखिलेश यादव से नहीं हुआ कोई गठबंधन

क्योंकि यूपी चुनाव से ठीक पहले ओवैसी ने कहा था कि वो बीजेपी और कांग्रेस को छोड़कर किसी से भी गठबंधन कर सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा था कि वो अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब ओवैसी ने एबीपी न्यूज के कार्यक्रम में कहा कि, उनका कतई ये मतलब नहीं था कि वो अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, उनकी न तो मुलाकात हुई और ना़ ही इसे लेकर कोई बातचीत हुई थी. 

ये भी पढ़ें-

असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव से गठबंधन को लेकर दिया ये जवाब, कहा- 'कोई दूध का धुला नहीं'

चुनाव में मुकाबला योगी से है या मोदी से? abp के 'घोषणापत्र' कार्यक्रम में अखिलेश यादव से पूछे गए तीखे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget