एक्सप्लोरर

PM Modi On Ladakh ‘लद्दाखियों के जीवन को आसान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’, जानें आखिर पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

Union Territory Ladakh: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने धारा 370 हटाने के साथ-साथ लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया था. अब वहां पर प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए हैं.

PM Modi Tweet About Ladakh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (19 फरवरी) को कहा है कि उनकी सरकार लद्दाख के लोगों का जीवन आसान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. दरअसल, केंद्र सरकार ने लद्दाख को सभी मौसम में कनेक्टिविटी देने वाली शिंकुन ला सुरंग के निर्माण के लिए 1681.51 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. इसको लेकर केंद्र शासित प्रदेश के सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने एक ट्वीट किया.

नामग्याल ने ट्वीट करते हुए कहा, “मोदी सरकार ने लद्दाख को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करने के लिए 4.1km लंबी शिंकुनला सुरंग निर्माण 2025 तक पूरा करने के लिए Rs.1681.51Cr की मंजूरी दी. लद्दाख के सबसे पिछड़े क्षेत्र बर्फीली जांस्कर के लूंगनाक घाटी के निवासियों ने मोदी के इस निर्णय का स्वागत तथा आभार व्यक्त किया.” इस ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने भी टिप्पणी की.

क्या कहा पीएम मोदी ने?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए कहा, “लद्दाख के लोगों का जीवन आसान बने, इसके लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाले हैं.”

उम्मीद की जा रही है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लाहौल और जंस्कार क्षेत्र के लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे और आने वाले समय में इससे क्षेत्र के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की भी संभावना है. देश की उत्तरी सीमा के सामरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह प्रोजेक्ट काफी महत्वपूर्ण है.

क्या फायदा होगा?

शिंकुन ला सुरंग की लम्बाई 4.1 किलोमीटर है और यह केंद्र शासित प्रदेश के सीमावर्ती इलाके तक जाने का सबसे छोटा रास्ता होगा. इस सुरंग के बनने से सेना के जवान आसानी से सभी मौसम में अपना सामान ले जा सकेंगे. इस सुरंग के बनते ही सुरक्षाबलों का इन इलाकों तक पहुंचने का समय भी काफी कम हो जाएगा. आने वाले समय में यह सुरंग सामरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा की नजर से भी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है.

ये भी पढ़ें: Modi Cabinet Decision: मोदी कैबिनेट ने सिंकुलना टनल को दी मंजूरी, जानें क्यों है महत्वपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget