एक्सप्लोरर

आखिर पीएम मोदी ने क्यों सोशल मीडिया छोड़ने की बात की?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार की बात कह कर सभी के मन में एक सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर पीएम मोदी क्यों फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब छोड़ने की बात कर रहे हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सब को चौंकाते हुए सोशल मीडिया छोड़ने की बात की. उन्होंने कहा, ''इस रविवार (8 मार्च) को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं. इस बारे में मैं आपको जानकारी दे दूंगा." प्रधानमंत्री के इस ट्वीट को दिल्ली में फैलाई गई अफवाह से जोड़कर देखा जा रहा है. एक चर्चा ये भी है कि हो सकता है कि सोशल मीडिया पर पीएम मोदी व्यक्तिगत हमलों से आहत हो गए हों और ऐसा फैसला लिया हो. हालांकि, ये सारी बाते अभी कयास ही हैं. अब सब रविवार का इंतजार कर रहे हैं.

मोदी उन नेताओं में से हैं जिन्होंने सोशल मीडिया की ताकत को बहुत पहले भी भांप लिया था. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव को याद करें तो उस समय भी नरेंद्र मोदी ने इसका बखूबी इस्तेमाल किया. मोदी के प्रचार अभियान में सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा हथियार था. प्रधानमंत्री के बाद वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे है और धीरे-धीरे दुनियाभर में वो मशहूर हुए. उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती चली गई. ट्विटर पर वो दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं. बाकी दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी प्रभावशाली मौजूदगी है.

पीएम मोदी के साथ-साथ उनकी पार्टी और यहां तक की दूसरी पार्टियों ने भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना शुरू किया. यहां तक की अब क्षेत्रिय पार्टियां भी खुद को इससे दूर नहीं रख पाई. इसके जरिए जनता से सीधे तौर पर जुड़ने में आसानी होती है. संदेश पहुंचाना इतना आसान कभी नहीं रहा.

तमाम खूबियों के बावजूद भी इस प्लेटफॉर्म की कुछ खामियां भी हैं. सबसे बड़ी खामी है ट्रोल और ट्रोलर्स. सोशल मीडिया पर राजनेताओं, पत्रकारों, अभिनेताओं और अन्य को ट्रोल किया जाता है. आलोचना के नाम पर गाली-गलौज की नौबत आ जाती है. भाषा की मर्यादा का ख्याल नहीं रखा जाता. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री का ये फैसला ट्रोल्स के लिए एक संदेश हो.

पीएम मोदी पहले भी ट्रोल्स को चेता चुके हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था, ''आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. कई कभार लोग मर्यादा चूक जाते हैं. किसी भी झूठी बात को सुना तो आगे कर दिया. देखते भी नहीं हैं कि इससे समाज का कितना नुकसान कर रहा हूं. कुछ लोग तो ऐसे शब्द का प्रयोग करते हैं ये किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देता है. महिलाओं के लिए कुछ भी लिख देते हैं, मैं समझता हूं ये सिर्फ किसी एक राजनीतिक दल का विषय नहीं है. हम सभी को प्रशिक्षित करना होगा कि इस टेक्नोलॉजी का, इस विज्ञान का उपयोग कभी भी गंदगी फैलाने में नहीं करें.''

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया छोड़ने की बात की, लोगों ने कहा- NoSir, साझा किए Memes 

विपक्षी पार्टियां बीजेपी की आईटी सेल पर दुष्प्रचार और ट्रोल करने का आरोप लगाती रही हैं. वहीं बीजेपी विपक्षी पार्टियों को इसके लिए जिम्मेदार बताती रही हैं. आज ही जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया छोड़ने की बात की तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया नहीं, नफरत छोड़िए.

वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''सम्मानीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिये जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकेंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं.''

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ''सामाजिक संवाद के रास्ते बंद करने की सोचना अच्छी नहीं है बात... छोड़ने के लिए और भी बहुत कुछ सार्थक है साहब... जैसे सत्ता का मोह-लगाव, विद्वेष की राजनीति का ख़्याल, मन-मर्ज़ी की बात, चुनिंदा मीडिया से करवाना मनचाहे सवाल और विश्व विहार... कृपया इन विचारणीय बिंदुओं पर भी करें विचार!''

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सलाह, कहा- सोशल मीडिया नहीं, नफरत छोड़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘संवैधानिक आजादी का उल्लंघन’, बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने पर बोला पर्सनल लॉ बोर्ड
‘संवैधानिक आजादी का उल्लंघन’, बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने पर बोला AIMPLB
'पीएम मोदी Gen Z से ज्यादा Gen Z और मिलेनियल से हैं ज्यादा मिलेनियल', नेपाल के सत्ताधारी दल के चीफ से बोले BJP प्रेसिडेंट
'पीएम मोदी Gen Z से ज्यादा Gen Z और मिलेनियल से हैं ज्यादा मिलेनियल', नेपाल के सत्ताधारी दल के चीफ से बोले BJP प्रेसिडेंट
EU-पाक के ज्वाइंट स्टेटमेंट को भारत ने किया खारिज, कहा- J&K और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा
EU-पाक के ज्वाइंट स्टेटमेंट को भारत ने किया खारिज, कहा- J&K और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा
India @ 2047 Conclave: रूढ़ियों को तोड़ समंदर और खदानों पर राज! नेहल और कार्तिका सुनाएंगी की कामयाबी की दास्तां
रूढ़ियों को तोड़ समंदर और खदानों पर राज! नेहल और कार्तिका सुनाएंगी की कामयाबी की दास्तां

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget