एक्सप्लोरर

कृषि कानूनों पर क्यों हो रहा इतना विरोध? क्यों डेढ महीने से बंद हैं पंजाब जाने वाली ट्रेनें?

किसानों संगठनों के प्रतिनिधियों और तीन केन्द्रीय मंत्री- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश के बीच यह बातचीत करीब आठ घंटे तक चली. इसके बाद नरेन्द्र सिंह तोमर ने मीडिया से बात करते हुए यह माना कि जो किसान चाहते हैं और जो सरकार का रुख है उसमें काफी अंतर है.

कृषि संबंधी कानूनों पर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. शुक्रवार की सरकार और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत बेनतीजा रही. दोनों पक्षों ने अपने स्टैंड से झुकने से इनकार कर दिया, हालांकि, इस बात पर सहमति बनी की चर्चा जारी रहेगी. किसानों संगठनों का इस बात पर जोर है कि नए कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी तौर पर समर्थन मिले. ऐसे में पंजाब में ट्रेन सेवाएं शुरू होने को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई.

किसानों संगठनों के प्रतिनिधियों और तीन केन्द्रीय मंत्री- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश के बीच यह बातचीत करीब आठ घंटे तक चली. इसके बाद नरेन्द्र सिंह तोमर ने मीडिया से बात करते हुए यह माना कि जो किसान चाहते हैं और जो सरकार का रुख है उसमें काफी अंतर है.

नए कृषि कानूनों में हरियाणा और पंजाब में जोरदार प्रदर्शन देखा गया है. पंजाब जाने वाली मालगाड़ी समेत सभी ट्रेन सेवाएं पिछले एक महीने से बंद हैं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. किसानों के प्रतिनिधि कानून में मौजूदा एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (एपीएमसी) या मंडी की बजाय सीधे किसानों से खरीद का विरोध कर रहे हैं.

बैठक के दौरान कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों पर प्रजेंटेशन भी दिया और यह सुनिश्चित किया कि कृषि उत्पाद की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, बैठक के दौरान मौजूद रेलवे बोर्ड के चेयमेन विनोद कुमार यादव भी मौजूद थे और उन्होंने किसान नेताओं से कहा कि ट्रेन टिकट लेने वाले पंजाब और जम्मू कश्मीर के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है. इस दौरान किसान नेताओं ने यादव की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे राजनेताओं के साथ चर्चा चाहते हैं न कि अधिकारियों के साथ. बैठक के बाद मीडिया के बात करते हुए नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, “बातचीतच काफी लंबे समय तक चली. बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में सफल रही. उनके जो मुद्दे थे उन पर सरकार के विचार और उनके मद्दों में निश्चित रूप से काफी दूरी थी. हालांकि, हमारी यह बातचीत जारी रहेगी और उन्हें यह सुनिश्चित किया है कि नया कृषि कानून एमएसपी या एपीएमसी को प्रभावित नहीं करेगा। पंजाब में दोनों ही जारी रहेंगे.”

पंजाब में नए कृषि संबंधी कानूनों पर भारी और रेल रोको आंदोलन के चलते ट्रेन सवाएं 24 सितंबर से बंद पड़ी हैं. रेलवे ने मालगाड़ी चलाने से यह यह कहकर इनकार कर दिया कि या तो वे पैसेंजर और मालगाड़ी दोनों ट्रेन चलाएंगे या नहीं तो कुछ नहीं चलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में बजा पूरा वंदे मातरम, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
LIVE: लोकसभा में बजा पूरा वंदे मातरम, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'किसकी आंखों में धूल झोंक रहे...', कांग्रेस ने अमित शाह के बयान पर कसा तंज
'किसकी आंखों में धूल झोंक रहे...', कांग्रेस ने अमित शाह के बयान पर कसा तंज

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget