एक्सप्लोरर

असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले क्यों डाल दिए हथियार?

बीते महीनों में असदुद्दीन ओवैसी ने दो बार पश्चिम बंगाल का दौरा किया था. उनकी पार्टी एआईएमआईएम को लेकर यहां तक चर्चा होने लगी कि वो ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के वोट में सेंध लगा सकती है. लेकिन अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी ने हथियार डाल दिए.

कोलकाता: पिछले साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था. बिहार में पांच सीटों पर एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद चर्चा होने लगी कि ओवैसी की पार्टी के लिए अगला पड़ाव पश्चिम बंगाल होगा. बीते कुछ महीनों में ओवैसी ने दो बार बंगाल का दौरा भी किया. यहां तक कहा जाने लगा था कि एआईएमआईएम, टीएमसी की वोट में सेंध लगा सकती है. बंगाल में मुस्लिम वोटर्स की संख्या लगभग 30 फीसदी है और ऐसे में इनकी भूमिका अहम हो जाती है. लेकिन चुनाव से पहले ओवैसी ने लगभग अपने हथियार डाल दिए हैं.

आखिर ऐसा क्यों?

कहा जा रहा है कि बंगाल में एआईएमआईएम संगठन में बड़ी भूमिका निभाने वाले ज़मीरुल हसन अब ओवैसी को छोड़कर खुद बंगाल में इंडियन नेशनल लीग का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं. इंडियन नेशनल लीग वही पार्टी है जो साल 1994 तक मुस्लिम लीग के साथ थी. सूत्रों की मानें तो एआईएमआईएम बंगाल के कई नेता अब्बास सिद्दीकी के साथ असदुद्दीन ओवैसी की दोस्ती से भी नाराज़ चल रहे थे. अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) लेफ्ट और कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. बंगाल में इंडियन नेशनल लीग की स्थापना हो रही है और माना जा रहा है कि ये पार्टी चुनाव में टीएमसी को ही समर्थन करेगी.

ओवैसी के नहीं लड़ने से किसे फायदा?

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के चुनाव नहीं लड़ने का सबसे ज्यादा फायदा टीएमसी को होगा. ये बात टीएमसी के नेता भी स्वीकार करते हैं. हालांकि, साथ में वो ये भी कहते हैं कि ममता बनर्जी अकेले ही काफी हैं. कोई पार्टी चुनाव लड़ती है या नहीं, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.

क्या कहते हैं राजनीति के जानकार?

राजनीतिक विश्लेषक ईमान कल्याण लाहिरी का मानना है कि बंगाल में मुस्लिम समुदाय के 94 फीसदी लोग बंगाली भाषा में बात करते हैं. इसीलिए असदुद्दीन ओवैसी बंगाल में कोई बड़ा फैक्टर नहीं हैं. इसको जानते और मानते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने शायद अब्बास सिद्दीकी से बात की थी. लेकिन बंगाल एआईएमआईएम के नेताओं को ये नापसंद था. इसीलिए ओवैसी को इस बार चुनाव से पहले ही हथियार डालना पड़ा.

शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हुए पीसी चाको, हाल ही में कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget