एक्सप्लोरर

शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हुए पीसी चाको, हाल ही में कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

10 मार्च को पीसी चाको ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा था कि केरल विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को तय करने में गुटबाजी हावी रही. चाको साल 2009 से 2014 तक केरल से सांसद भी रहे.

नई दिल्ली: हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पीसी चाको मंगलवार को एनसीपी में शामिल हो गए. एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने पीसी चाको को पार्टी की सदस्यता दिलाई. शरद पवार ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री ने बताया कि पीसी चाको के एनसीपी में शामिल होने से काफी खुशी है. प्रचार में वो काफी उपयोगी होंगे.

इससे पहले पीसी चाको ने एनसीपी के मुखिया शरद पवार से मुलाकात की. चाको ने कहा कि केरल में एनसीपी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) का हिस्सा है. एक बार फिर, मैं एनसीपी का हिस्सा होकर एलडीएफ में वापस आ गया हूं.

पीसी चाको ने कहा, "मैं आज आधिकारिक रूप से एनसीपी में शामिल हो रहा हूं. एनसीपी पिछले 40 सालों से केरल में एलडीएफ का हिस्सा रही है. एनसीपी की तरफ से दोबारा से एलडीफ में आने से मैं बहुत खुश हूं."

बता दें कि 10 मार्च को चुनावी राज्य केरल में कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता पी सी चाको ने इस्तीफा से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार तय करने में गुटबाजी हावी रही. उन्होंने आरोप लगाया था कि केरल में 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों का चयन दो समूहों ने अलोकतांत्रिक तरीके से किया. पीसी चाको करीब पांच दशक से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे. पीसी चाको कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे, वह कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. चाको साल 2009 से लेकर 2014 तक केरल के थ्रिसूर से सांसद रहे.

गौरतलब है कि केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होनी है. नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे. फिलहाल राज्य में एलडीएफ की सरकार है जिसका नेतृत्व पिनराई विजयन कर रहे हैं.

ABP News-CVoter Opinion Poll 2021: बंगाल में फिर से आ सकती हैं ममता, जानें असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में किसकी सरकार के आसार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget