एक्सप्लोरर

MCD Election Result 2022: सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्यों एमसीडी को बताया सबसे मुश्किल चुनाव, जानें कारण

दिल्ली के सीएम ने कहा कि बीजेपी की भारी मशीनरी ने आप के लिए एमसीडी चुनाव को मुश्किल बना दिया था. केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी आप के पार्षदों को खरीदने की कोशिश कर रही है.

MCD Polls: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (10 दिसंबर) को कहा कि एमसीडी चुनाव के प्रचार के दौरान तैनात बीजेपी की ‘‘भारी मशीनरी’’ ने इसे आम आदमी पार्टी के तरफ से अब तक लड़ा गया सबसे कड़ा मुकाबला बना दिया था. उन्होंने बीजेपी पर ‘आप’ पार्षदों को ‘‘खरीदने’’ की कोशिश करने का आरोप लगाया. नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी ने ‘आप’ पार्षदों को टेलीफोन करना और उन्हें 20 लाख रुपये तक की पेशकश देना शुरू कर दिया है.

उन्होंने दावा किया, ‘‘यह चुनाव बहुत मुश्किल चुनाव था. कुछ लोग कहते हैं कि यह आसान चुनाव था, लेकिन ऐसा नहीं है. जिस तरीके से उन्होंने हमारे खिलाफ साजिश रची और जिस तरीके से हमारे खिलाफ सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया, उससे यह हमारे तरफ से अभी तक लड़ा गया सबसे मुश्किल चुनाव था.’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘प्रचार के दौरान बीजेपी के तरफ से तैनात भारी मशीनरी ने इसे आप पार्टी के लिए अब तक का सबसे कड़ा चुनाव बना दिया था.’’

आप पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया गया

जेल में बंद मंत्री एवं ‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन के लीक वीडियो के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने ‘‘हमारे खिलाफ दुष्प्रचार’’ फैलाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाया. ‘आप’ प्रमुख ने कहा, ‘‘वे आपको खरीदने की कोशिश करेंगे. उन्होंने पार्षदों को फोन करना शुरू कर दिया है. किसी को 10 लाख रुपये तो किसी को 20 लाख रुपये की पेशकश की जा रही है. वे उन्हें (पार्षदों) अपने पक्ष में वोट करने के लिए कह रहे हैं.’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे पूरी तरह विश्वास है कि आपमें से कोई उनके जाल में नहीं फंसेगा. हालांकि, हमें उन्हें बेनकाब करने की जरूरत है. अपने फोन को रिकॉर्डिंग पर रखिए और जब भी उनका फोन आए, उसे रिकॉर्ड करिए.’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘सभी हथकंडों के बावजूद बीजेपी काम और विश्वास से हासिल की गई आप की साख को नहीं तोड़ सकी.’’

बीजेपी के दुष्प्रचार के बावजूद हमें वोट दिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनके दुष्प्रचार के बावजूद लोगों ने एमसीडी में हमें वोट दिया. इसका मतलब है कि हमने जो किया और पिछले कुछ वर्ष में अर्जित किया, उस पर लोग विश्वास करते हैं. बीजेपी को लगता है कि लोगों को आसानी से ठगा जा सकता है लेकिन जनता मूर्ख नहीं है, वे बीजेपी के दुष्प्रचार के झांसे में नहीं आए.’’ उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ सकारात्मक राजनीति करती है और अपने काम के बारे में बात कर रही है, न कि बीजेपी की तरह जो जेल में बंद एक ठग के ‘‘फर्जी वीडियो और पत्र फैलाती’’ है. 

सकारात्मक राजनीति से हारी बीजेपी

गौरतलब है कि जैन के आगंतुकों तथा जेल अधीक्षक से मिलने, फल और सब्जियां खाने तथा जेल की अपनी कोठरी में मालिश कराने के कथित वीडियो वायरल हो गए थे, जिससे बीजेपी को ‘आप’ पर हमला करने का मौका मिल गया था. इससे पहले, जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि ‘आप’ नेता जैन ने 2019 में उससे 10 करोड़ रुपये ‘‘वसूले’’ थे. केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम सकारात्मक राजनीति करते हैं और अपने काम के बारे में बात करते हैं. बीजेपी ने फर्जी वीडियो और जेल में बंद एक ठग के पत्रों के जरिए हमें अपने काम के बारे में चर्चा नहीं करने दी.’’

हमारे खिलाफ मीडिया पर दबाव बनाया 

केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘इसके अलावा उन्होंने हमारे खिलाफ मीडिया पर दबाव बनाया, मीडिया को धमकाया और दुष्प्रचार अभियान चलाया. हर सुबह नौ बजे कोई नया फर्जी वीडियो आता था.’’ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह एमसीडी के लिए एक स्वर्णिम युग होने जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘अब हमें कूड़े के पहाड़ों को हटाना है, सभी सड़कों को साफ करना है और प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार करना है.’’ ‘आप’ की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा, ‘‘लोगों ने अपने शहर को साफ करने की उम्मीद के साथ एमसीडी में बीजेपी के 15 साल लंबे शासन को उखाड़ फेंका है. हमें इस कसौटी पर खरा उतरना है.’’

इस मौके पर, ‘आप’ ने पार्टी नेताओं आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और आदिल खान को पार्षदों के लिए समन्वयक और संरक्षक नियुक्त करने की घोषणा की और उन्हें तीन-तीन जिलों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी. ‘आप’ ने राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को नगर निगम में बीजेपी से सत्ता छीन ली थी. केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने एमसीडी के 250 में से 134 वार्ड जीते हैं, जबकि भाजपा को 104 वार्ड में जीत मिली.

ये भी पढ़ें:  Sukhvinder Singh Sukhu: हंगामा, नारेबाजी और विरोध...ऐसे सुखविंदर सिंह सुक्खू का हिमाचल CM के लिए फाइनल हुआ नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget