एक्सप्लोरर

जानिए आखिर सरकार ने बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र क्यों बढ़ाया?

BSF Area Expanded: केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 11 अक्टूबर को BSF की शक्तियों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था. इसको लेकर कई राज्यों ने आपत्ति जताई है.

BSF Area Expanded: केन्द्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल का अधिकार दायरा पांच राज्यों में अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर तक कर दिया है. यानि 50 किलोमीटर के दायरे में बीएसएफ को किसी भी संदिग्ध की तलाशी लेने और गिरफ्तार करने का अधिकार होगा. इसके साथ ही उत्तर पूर्व के पांच राज्यों समेत केंद्र शासित जम्मू कश्मीर और लेह लद्दाख के पूरे क्षेत्र में अब बीएसएफ इस अधिकार का प्रयोग कर सकेगी. सरकार के इस नए आदेश से राजनीति का पारा बढ़ गया है और विपक्ष ने इसे सरकार का मनमाना कदम बताया है.  

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 11 अक्टूबर को बीएसएफ की शक्तियों को लेकर एक नया नोटिफिकेशन जारी किया. इस नए आदेश के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े पश्चिमी इलाके में गुजरात, राजस्थान और पंजाब में 50 किलोमीटर की सीमा तक और पूर्वी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पश्चिम बंगाल और असम में 50 किलोमीटर तक की सीमा में बीएसएफ को अधिकार दिए गए हैं कि वह किसी भी संदिग्ध की तलाशी या गिरफ्तारी कर सकता है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े कुछ राज्यों में ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स गिराए जाने की गंभीर स्थिति को देखते हुए भी किलोमीटर का दायरा बढ़ाने का फैसला किया गया है. सूत्रों के मुताबिक बीते महीनों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े इलाकों में इस तरह के अपराध बढ़े हैं लिहाजा अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में उठाया गया यह एक कदम है. 

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के ताजा आदेश में नए राज्य के तौर पर जम्मू कश्मीर और लेह लद्दाख को शामिल किया गया है. नए आदेश के मुताबिक, उत्तर पूर्व के राज्य मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के अलावा जम्मू कश्मीर और लेह लद्दाख में पूरे राज्य में बीएसएफ को छापा मारने गिरफ्तार करने आदि की शक्तियां दी गई है. इसके पहले यह सीमाएं अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग थी जिन्हें अब केंद्र सरकार ने सुरक्षा के तौर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े पश्चिमी और पूर्वी सीमा के 5 राज्यों में 50 किलोमीटर कर दिया है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आला अधिकारी के मुताबिक, इस आदेश से संबंधित राज्यों की पुलिस प्रशासन को कोई परेशानी नहीं होगी, उल्टा उन्हें अपराधियों से निपटने में मदद ही मिलेगी क्योंकि बीएसएफ किसी भी शख्स को यदि गिरफ्तार करता है तो वह उसे संबंधित राज्य की स्थानीय पुलिस को ही सौपेंगा और स्थानीय पुलिस उस के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट के सामने पेश करेंगी.  

बीएसएफ को दिए गए इस अधिकार के लिए यह अधिकार कोई नए नहीं है इसके पहले भी बीएसएफ अपनी इन शक्तियों का प्रयोग करता रहा है. केवल किलोमीटर के दायरे बढ़ाए-घटाए जाते रहे हैं. मसलन पंजाब, पश्चिम बंगाल में किलोमीटर का यह दायरा 15 किलोमीटर था जबकि गुजरात मे 80 किलोमीटर था. अब नए आदेश के तहत 5 राज्यों में यह दायरा 50 किलोमीटर कर दिया गया है. 

गृह मंत्रालय के आला अधिकारी के मुताबिक, इसके पहले भी बीएसएफ को अपनी सीमा के भीतर पासपोर्ट एक्, .एनडीपीएस एक्ट, विदेशी अधिनियम एक्ट के तहत तलाशी और गिरफ्तारी का अधिकार था. नए आदेश में केवल एक नियत सीमा तय की गई है. बीएसएफ की बाबत जारी हुए इस आदेश के बाद राजनीति में घमासान मच गया है और पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.

Punjab News: BSF के अधिकार क्षेत्र पर कैप्टन के बयान को लेकर मंत्री परगट सिंह ने जताई आपत्ति, कहा- वे BJP के साथ हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget