एक्सप्लोरर

मुख्तार के 40वें में क्यों ऑनलाइन शामिल नहीं हुए अब्बास? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर वकील का जवाब- कब्र पर उपस्थिति जरूरी

अब्बास अंसारी ने कोर्ट से मुख्तार अंसारी को लेकर आयोजित एक गैर-धार्मिक कार्यक्रम में जाने की अनुमति मांगी है. कोर्ट ने सुनवाई 15 मई तक के लिए स्थगित कर दी और कहा कि इसे 4 जून के बाद आयोजित करें.

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (7 मई) को जेल में बंद अब्बास अंसारी को दिवंगत पिता मुख्तार अंसारी के 40वें में ऑनलाइन शामिल होने की इजाजत दी थी, लेकिन वह शामिल हुए नहीं. अब्बास अंसारी ने कहा कि इसके लिए कब्र पर उपस्थिति जरूरी है, ऑनलाइल उपस्थिति सार्थक नहीं है. मंगलवार को सुनवाई के दौरान जब कोर्ट को पता चला कि उस दिन मुख्तार का 40वां है तो कोर्ट ने अब्बास को ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत दी और सुनवाई बुधवार के लिए स्थगित कर दी.

अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने पिता मुख्तार अंसारी से जुड़े एक छोटे से गैर-धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत मांगी है. कोर्ट इसी याचिका पर सुनवाई कर रहा था.

मुख्तार के 40वें में क्यों शामिल नहीं हुए अब्बास, वकील ने बताई वजह
बधुवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने अब्बास के वकील से पूछा कि क्या वह 7 मई को मुख्तार के 40वें शामिल हुए थे. इसके जवाब में वकील ने कहा, 'इसके लिए कब्र पर उपस्थिति आवश्यक है इसलिए ऑनलाइन उपस्थिति सार्थक नहीं. हमने सरकार को परेशान नहीं किया, हमने उन्हें सूचित किया कि हम उस अवसर का उपयोग करने को तैयार नहीं हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार को अब्बास की तरफ से आया मैसेज
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वकील ने पीठ को सूचित किया कि सरकार ने वर्चुअल मोड के जरिए शामिल होने की सुविधा दी थी, लेकिन उन्हें फोन पर संदेश आया कि वह (अब्बास अंसारी) भाग नहीं लेना चाहते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अब्बास अंसारी को अपने मृत पिता के 40वें दिन के कार्यक्रम में ऑनलाइन मोड के माध्यम से शामिल होने की अनुमति दी थी. मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी और गत 30 मार्च को गाजीपुर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था. मुख्तार अंसारी पर 60 से अधिक आपराधिक मामले थे.

अब्बास अंसारी की याचिका पर सुनवाई 15 मई तक के लिए स्थगित
अब्बास अंसारी ने 15 मई को मुख्तार अंसारी से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत मांगी है. बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस कार्यक्रम को 4 जून के बाद क्यों आयोजित नहीं किया जा रहा है. कोर्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव की वजह से पुलिस अधिकारी व्यस्त रहेंगे और सरकार अब्बास की रिहाई के खिलाफ है और कोर्ट भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है.

यह भी पढ़ें:-
Mukhatr Ansari Death Rituals: मुख्तार अंसारी का कार्यक्रम आप 4 जून के बाद क्यों आयोजित नहीं करते? अब्बास अंसारी की अपील पर बोला सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget