एक्सप्लोरर

अगर आपके अकाउंट से कट जाएं पैसे तो बैंक और ग्राहक में से किसकी होगी जिम्मेदारी, जानिए सब कुछ

बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने कुछ व्यवस्था बनाई है जिसके तहत बैंक की तरफ से अगर कोई गलती होती है तो ऐसी स्थिति में बैंक उसका जिम्मेदार होगा.

इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की दुनिया में हम साल दर साल आगे बढ़ते जा रहे हैं. डिजिटल पेमेंट और नेट बैंकिंग ने भी काफी तरक्की की है. जैसे- जैसे डिजिटल पेमेंट बढ़ रहे हैं उसी तरह तेजी से ऑनलाइन फ्रॉड भी ज्यादा होने लगे हैं. पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में फ्रॉड के काफी सारे मामले सामने आए हैं. अब सवाल ये उठता है कि हैकर्स अगर आपके खाते से ऑनलाइन फ्रॉड करके पैसे निकाल लेते हैं तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी. क्या बैंक इसकी भरपाई करेगा या फिर आप खुद. आज हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब देंगे.

किसकी होगी जिम्मेदारी बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने कुछ व्यवस्था बनाई है जिसके तहत बैंक की तरफ से अगर कोई गलती होती है तो ऐसी स्थिति में बैंक उसका जिम्मेदार होगा. वहीं अगर ऐसी स्थिति हो जहां गलती न तो बैंक की हो और न ही ग्राहक की तो ऐसे ट्रांजेक्शन की सूचना मिलने के तीन दिनों के अंदर शिकायत दर्ज कराने पर नुकसान की जिम्मेदारी ग्राहक की नहीं होगी.

ऐसे मामलों में ग्राहक की होगी जिम्मेदारी इसके अलावा अगर कहीं ग्राहक की लापरवाही के चलते अकाउंट से पैसे कट गए हैं मसलन किसी ने फोन पर आपसे आपकी बैंक डिटेल के साथ ओटीपी मांगा और आपने दे दिया तो ऐसी स्थिति में बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं वह नुकसान ग्राहक को खुद उठाना पड़ेगा. वहीं अगर आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है और आपने इसकी जानकारी बैंक को न दी हो तो ये नुकसान भी ग्राहक को ही झेलना होगा.

बैंक को देनी होगी अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शन की जानकारी वहीं अगर ऐसी स्थिति हो जहां गलती न तो बैंक की है और न ग्राहक की, लेकिन अकाउंट से पैसे डेबिट होने की सूचना मिलने के चार से सात दिन बाद बैंक को यह जानकारी देनी होगी. ऐसे में ग्राहक की सीमित जिम्मेदारी होगी. इस तरह के मामले में ग्राहक पर 5,000 रुपये से 25,000 रुपये तक दायित्व बनता है. यह आपके खाते के प्रकार पर निर्भर करेगा.

बोर्ड से मंजूर पॉलिसी के मामले में किसकी जिम्मेदारी होगी ग्राहक द्वारा अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शन की जानकारी सात कार्यदिवस के बाद देने पर दायित्व बैंक के बोर्ड की मंजूरी से बनी पॉलिसी पर डिपेंड करेगा. ऐसे मामले में गैर-कानूनी ट्रांजेक्शन में शामिल राशि को बैंक ग्राहक के खाते में अधिसूचना की तारीख से 10 कार्यदिवस में डालेंगे. इस मामले में बैंक को ग्राहक की शिकायत का निपटारा करना होगा. शिकायत मिलने के 90 दिन के अंदर बैंक को ग्राहक की जिम्मेदारी तय करनी होगी.

ये भी पढ़ें

SBI ग्राहकों के लिए काम की खबर- अब बड़े पेमेंट पर लागू हुआ पॉजिटिव पे सिस्टम का नियम Money Savings Tips: साल 2021 में लोन से चाहते हैं छुटकारा, करना चाहते हैं सेविंग तो करें ये काम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget