एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट में कौन-कौन होगा शामिल, ये नेता बन सकते है मंत्री

Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं. इसके बाद अब सभी की निगाह उनके कैबिनेट पर टिकी हुई है.

Devendra Fadnavis: बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार शाम एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं, उनके सहयोगी एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा भाजपा नीत महायुति के हजारों समर्थक शामिल हुए. 

यह कार्यक्रम 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब दो सप्ताह बाद आजाद मैदान में आयोजित किया गया. नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं. इसी बीच कैबिनेट बंटवारे पर सभी की निगाह टिकी हुई है. 

कैबिनेट बंटवारे को लेकर बना फॉर्मूला

जानकारी के अनुसार, महायुति गठबंधन ने  कैबिनेट बंटवारे को लेकर एक फॉर्मूला बनाया गया है. यह फॉर्मूला 6-1 का. इसका मतलब है कि 6 विधायक पर एक मंत्री पद दिया जाएगा. इस आधार बीजेपी को 20 से 22 मंत्री पद मिल सकते हैं. एकनाथ शिंदे गुट को 12 जबकि अजित पवार गुट को 9 से 10 मंत्री पद मिल सकते हैं.

जानें कौन-कौन बन सकता है मंत्री 

बीजेपी की तरह से संभावित मंत्री

  • देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री)
  • राधाकृष्ण विखे-पाटिल
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • चंद्रकांत पाटिल
  • गिरीश महाजन
  • सुरेश खाडे
  • रवींद्र चव्हाण
  • अतुल सावे
  • मंगल प्रभात लोढ़ा
  • राहुल नार्वेकर
  • जयकुमार रावल
  • चंद्रशेखर बावनकुले
  • बबनराव लोणीकर
  • पंकजा मुंडे
  • देवयानी फरांदे
  • किसन कथोरे
  • नितेश राणे
  • आशीष शेलार
  • संभाजी निलंगेकर
  • राहुल कुल

शिवसेना से संभावित मंत्री

  • एकनाथ शिंदे (डिप्टी सीएम)
  • गुलाबराव पाटिल
  • दादा भुसे
  • संजय राठौड़
  • उदय सामंत
  • तानाजी सामंत
  • अब्दुल सत्तार
  • दीपक केसरकर
  • शंभूराज देसाई
  • भारतशेठ गोगांव
  • अर्जुन खोतकर
  • संजय शिरसाट
  • योगेश कदम

NCP से कौन संभावित मंत्री

  • अजित पवार (डिप्टी सीएम)
  • धनंजय मुंडे
  • दिलीप वाल्से-पाटिल
  • छगन भुजबल
  • हसन मुश्रीफ
  • धर्मराव अत्राम
  • अदिति तटकरे
  • अनिल पाटिल
  • राजकुमार बडोले
  • माणिकराव कोकाटे 

कालीदास कोलंबकर लेंगे प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ

बीजेपी के विधायक कालीदास कोलंबकर शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ के रूप में शपथ लेंगे. महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू होने से एक दिन पहले कोलंबकर शपथ लेंगे. नौ बार विधायक रहे कोलंबकर ने सुबह ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में पुष्टि की कि वह दोपहर एक बजे राजभवन में ‘प्रोटेम स्पीकर’ के रूप में शपथ लेंगे. 

नौ दिसंबर को होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

उन्होंने बताया कि राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन उन्हें शपथ दिलाएंगे. ‘प्रोटेम स्पीकर’ के रूप में वह 288 नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे तथा सात दिसंबर से शुरू हो रहे 15वीं विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे. विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव नौ दिसंबर को होगा, जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार विश्वास मत हासिल करेगी. 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget