एक्सप्लोरर

कौन थे कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश? जिनका घर में हुआ कत्ल, पत्नी पर लगा है मर्डर का आरोप

Former Karnataka DGP Om Prakash: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश का शव उनके घर से मिला है. पुलिस को उनकी पत्नी पर शक है. उनका जन्म बिहार के चंपारण जिले में हुआ था.

Who was Former Karnataka DGP Om Prakash: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश का शव उनके घर से बरामद होने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच संदिग्ध हत्या के तौर पर की जा रही है.

घटना वाले दिन ओम प्रकाश का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था. बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान उनकी पत्नी ने पहले उन पर मिर्च पाउडर फेंका, फिर उन्हें बांधकर चाकू से हमला किया. इतना ही नहीं, उन पर कांच की बोतल से भी वार किया गया.

शव पर मिले चोट के कई निशान

68 वर्षीय ओम प्रकाश के शव पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है. पुलिस की शुरुआती जांच में उनकी पत्नी पर शक जताया गया है, हालांकि अभी जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि बाकी है. पुलिस ने ओम प्रकाश की पत्नी और उनकी बेटी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने दोनों से करीब 12 घंटे तक पूछताछ भी की है.

कौन थे पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश?

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पुलिस अधिकारी थे. उनका जन्म बिहार के चंपारण जिले में हुआ था. उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री प्राप्त की थी और फिर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित होकर अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने अपने सेवाकाल की शुरुआत हरपनहल्ली (बेल्लारी) में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में की थी. इसके बाद वे कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर कार्यरत रहे. उन्होंने राज्य सतर्कता आयोग, लोकायुक्त सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दीं. 1 मार्च 2015 को उन्हें कर्नाटक का पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया. उनके नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए. 

करीबी सहयोगियों से था जान का खतरा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पहले कुछ करीबी सहयोगियों से अपनी जान को खतरा होने की चिंता व्यक्त की थी. पुलिस को इस घटना में परिवार के किसी करीबी सदस्य के शामिल होने का संदेह है. ये भी पता चला है कि परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद था.

ये भी पढ़ें-

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दिल्ली पहुंचे, टैरिफ वॉर और ट्रेड डील के बीच भारत दौरा क्यों जरूरी, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget