एक्सप्लोरर

कौन हैं जस्टिस एस ए बोबडे जो बनेंगे SC के अगले मुख्य न्यायाधीश, किन फैसलों में निभाई है महत्वपूर्ण भूमिका

जस्टिस बोबडे SC के अगले चीफ जस्टिस होंगे. उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसलों में अहम भूमिका निभाई है. आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ..

नई दिल्ली: शरद अरविंद बोबडे सुप्राीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे. अगले महीने 17 तारीख को मौजूदा मुख्य न्यायाधीश रंजन गगोई रिटायर हो रहे हैं. रंजन गगोई के रिटायर होने के अगले दिन यानी  18 नवंबर को बोबडे देश के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. बता दें कि इसी महीने रंजन गगोई ने बोबडे को अगला मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की थी जिसपर अब राष्ट्रपति कोविंद ने मंजूरी दे दी है.

शरद अरविंद बोबडे का जन्म नागपुर में हुआ था. जस्टिस शरद अरविंद ने नागपुर विश्वविद्यालय से बी.ए. और एल.एल.बी डिग्री ली है. 1978 में जस्टिस बोबडे ने बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र को ज्वाइन किया था. इसके बाद लगातार वह बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में वकालत करते रहे.

शरद अरविंद बोबडे अपर न्यायाधीश के रूप में 29 मार्च, 2000 को बॉम्बे हाई कोर्ट की खंडपीठ का हिस्सा बने. उन्होंने 16 अक्टूबर, 2012 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. 12 अप्रैल, 2013 को जस्टिस बोबडे सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बने थे. अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले के लिए गठित सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यों की पीठ में जस्टिस बोबडे भी हैं. जस्टिस एस. ए. बोबड़े 23 अप्रैल, 2021 को रिटायर होंगे.

इन महत्वपूर्ण फैसलों में शामिल रहे हैं अरविंद बोबडे

1-शरद अरविंद बोबडे बतौर न्यायाधीश कई बड़े फैसलों में शामिल रहे हैं. इनमें से आधार को लेकर सुनाया गया फैसला सबसे महत्वपूर्ण है. आधार कार्ड को लेकर जस्टिस एस. ए. बोबडे, जस्टिस चेलमेश्वर और जस्टिस नागप्पन की बेंच ने फैसला सुनाया था.

2-इसके अलावा मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में जिस पीठ ने सुनवाई की उसमें भी शरद अरविंद बोबडे शामिल थे. बोबडे के अलावा इस पीठ में एन वी रमन और इंदिरा बनर्जी शामिल थे.

3-पिछले चालीस दिनों से चल रहे अयोध्या मामले पर जो संविधान की पीठ सुनवाई कर रही थी उसमें भी अरविंद बोबडे शामिल थे. अरविंद बोबडे के अलावा अयोध्या मामले पर जो पीठ में शामिल हैं वह चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस नज़ीर हैं.

शिवसेना के तेवर से बीजेपी हाईकमान नाराज, कहा- आग उगलना बंद करे वरना किसी प्रस्ताव पर नहीं होगी चर्चा

दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने ट्रक ड्राइवर की हत्या की, धर-पकड़ के लिए ऑपरेशन शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget