एक्सप्लोरर

Mohan Charan Majhi: कौन हैं ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन माझी? सरपंच से CM की कुर्सी तक की पूरी कहानी

Odisha CM Mohan Manjhi: मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं. ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 78 सीटों पर जीत दर्ज की है. पहली बार राज्य की सत्ता पर बीजेपी काबिज होगी.

Odisha CM Mohan Manjhi: 24 सालों बाद ओडिशा में सत्ता बदलने वाली बीजेपी ने राज्य में मोहन चरण माझी को नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है. यूपी-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की तरह ही ओडिशा में भी बीजेपी ने एक सीएम और दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला लागू किया है. ओडिशा के दो डिप्टी सीएम होंगे, जिनमें से एक महिला हैं. पार्वती फरीदा और केवी सिंह देव राज्य के डिप्टी सीएम होंगे. मोहन माझी ओडिशा की राजनीति में पहली बार बड़े फलक पर उभरे हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं मोहन चरण माझी

कौन हैं मोहन माझी?

दरअसल, 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता मोहन चरण माझी ने बीजू जनता दल (BJD) की मीना माझी को 11,577 मतों के अंतर से हराकर क्योंझर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है. 52 साल के मोहन चरण माझी चार बार के विधायक हैं. उन्होंने साल 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व भी किया. इसके बाद मोहन चरण मांझी साल 2019 में बीजेपी के टिकट पर क्योंझर से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी. 

  • क्योंझर सीट से जीते हैं
  • एसटी आरक्षित सीट है
  • 11577 मतों से जीते हैं
  • बीजेडी की नीना मांझी को हराया
  • चार बार के विधायक हैं
  • 52 साल के हैं मोहन चरण माझी
  • अनुसूचित जनजाति से आते हैं

कैसा रहा मोहन चरण माझी का राजनीतिक सफर?

मोहन चरण माझी का जन्म 6 जनवरी 1972 को ओडिशा के क्योंझर में हुआ. वह अनुसूचित जनजाति से आते हैं और उन्होंने डॉ प्रियंका मरांडी से शादी की है. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत सरपंच (1997-2000) के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2000 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. बीजेपी ने उन्हें राज्य आदिवासी मोर्चा का सचिव भी बनाया. इसके अलावा वह राज्य एसटी मोर्चा के महासचिव और 2005 से 2009 तक सरकारी उप मुख्य सचेतक भी रहे.

ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री होंगे मोहन चरण माझी

बता दें दि मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री होंगे, जब उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता था, तब नवीन पटनायक ने राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी. 24 साल के लंबे अंतराल के बाद साल 2024 में हुए ओडिशा विधानसभा में बीजेडी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में राज्य की 147 सीटों में से 78 पर जीत हासिल की है. वहीं, बीजेडी को 51 सीटों, कांग्रेस को 14 और अन्य के खाते में चार सीटें आई हैं.

यह भी पढ़ें- Odisha CM Mohan Manjhi: 24 साल बाद ओडिशा को मिला नया सीएम, मोहन माझी बनेंगे मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम भी होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget