एक्सप्लोरर

Odisha CM Mohan Manjhi: 24 साल बाद ओडिशा को मिला नया सीएम, मोहन माझी बनेंगे मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम भी होंगे

Odisha CM Mohan Manjhi: बीजेपी ने मोहन माझी को ओडिशा का सीएम बनाने के साथ प्रवति परीडा और केवी सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाया है. ओडिशा में भी बीजेपी ने एक सीएम दो डिप्टी सीएम का फॉर्मुला लगाया है.

Odisha CM Mohan Manjhi: केंद्र में सत्ता गठन के बाद ओडिशा में भी भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बीजेपी ने ओडिशा में मोहन माझी को नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है. ओडिशा में भी बीजेपी ने एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला लगाया है. ओडिशा के दो डिप्टी सीएम होंगे, जिनमें से एक महिला हैं. प्रवति परीडा और केवी सिंह देव राज्य के डिप्टी सीएम होंगे.

ओडिशा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बहुमत का जादूई आंकड़ा हासिल करते हुए नवीन पटनायक के बीजू जनता दल को सत्ता से बेदखल किया है. नवीन पटनायक साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे. वो इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे. हाल ही में हुए चुनावों में सफलता मिलने के बाद बीजेपी ने अब मोहन माझी को मुख्यमंत्री चुना है. इसी के साथ राज्य को लगभग ढाई दशक बाद नया मुख्यमंत्री मिला है.

मोहन माझी आदिवासी समाज से आते हैं और बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाते हुए इस समाज में अपनी पकड़ मजबूत करने की ओर भी कदम उठाया है. माझी ओडिशा की क्योंझर सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं और ये सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट है. उन्होंने इस सीट से बीजू जनता दल के नीना माझी को 11 हजार 577 वोट से मात दी थी. 52 वर्षीय माझी चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं.

प्रवति परीडा और केवी सिंह देव बनेंगे डिप्टी सीएम

वहीं राज्य की नई डिप्टी सीएम प्रवति परीडा निमापारा से विधानसभा चुनाव जीती हैं. उन्होंने बीजेडी के दिलिप कुमार नायक को 4588 वोट से मात दी थी. ओडिशा के दूसरे डिप्टी सीएम बनने जा रहे कनक वर्धन सिंह देव पटनगढ़ से विधायक हैं और उन्होंने एक करीबी मुकाबले में बीजेडी के सरोज कुमार मेहर को 1357 वोट से मात दी थी.

जानें विधानसभा में किस पार्टी के पास हैं कितनी सीट

ओडिशा में हाल ही में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव हुए थे. 147 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी ने बहुमत का जादूई आंकड़ा पार करते हुए 78 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं ढाई दशक से सत्ता में काबिज बीजू जनता दल महज 51 सीटों पर सिमट कर रह गई. कांग्रेस को 14 और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कस्वादी को एक सीट मिली. ओडिशा में इसबार तीन उम्मीदवार निर्दलीय भी चुनाव जीते थे.

ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी से उम्मीद न करें कि वो मोहन भागवत की बात मानेंगे', कांग्रेस के दिग्गज ने प्रधानमंत्री मोदी पर बोला हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
'धर्मेंद्र प्रधान हटेंगे तभी होगी चर्चा', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी शर्त
'धर्मेंद्र प्रधान हटेंगे तभी होगी चर्चा', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी शर्त
जंतर-मंतर आंदोलन पर इंद्रेश कुमार का बड़ा आरोप, बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा प्रदर्शन
जंतर-मंतर आंदोलन पर इंद्रेश कुमार का बड़ा आरोप, बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा प्रदर्शन
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget