एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर पीएम मोदी की चुटकी, कहा- सुनते थे कि भूंकप आयेगा, पांच साल में नहीं आया

सोलहवीं लोकसभा के अंतिम सत्र के अंतिम दिन अपने धन्यवाद भाषण में मोदी ने कहा कि आज विश्व में भारत का एक अलग स्थान बना है जिसका पूरा यश पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों को जाता है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए लोकसभा में कहा कि वह कभी सुनते थे कि भूंकप आयेगा लेकिन पांच साल में कोई भूंकप नहीं आया. उन्होंने राफेल विमान सौदे के संदर्भ में कहा कि सदन में हवाई जहाज भी उड़े लेकिन लोकतंत्र की ऊंचाई इतनी है कि कोई भी हवाई जहाज उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया. सोलहवीं लोकसभा के अंतिम सत्र के अंतिम दिन अपने धन्यवाद भाषण में मोदी ने कहा कि आज विश्व में भारत का एक अलग स्थान बना है जिसका पूरा यश पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों को जाता है.

16वीं लोकसभा सबसे अधिक महिला सांसदों के लिए जानी जाएगी- प्रधानमंत्री राहुल गांधी का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि हम कभी सुनते थे कि भूंकप आयेगा लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा हुआ और कोई भूंकप नहीं आया. उन्होंने कहा कि कभी यहां हवाई जहाज उड़े. बड़े-बड़े लोगों ने हवाई जहाज उड़ाए. लेकिन लोकतंत्र की ऊंचाई है कि भूकंप को भी पचा गया और कोई भी हवाई जहाज उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया. उन्होंने कहा कि 16वीं लोकसभा सबसे अधिक महिला सांसदों के लिए जानी जाएगी, जिनमें 44 महिला सांसद पहली बार चुनकर आई थीं. उन्होंने कहा कि इस लोकसभा की न केवल अध्यक्ष बल्कि महासचिव भी महिला हैं.

विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देश- पीएम मोदी ने कहा कि कि हमारे कार्यकाल में देश विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है. इसके लिए यहां बैठे सभी सदस्य बधाई के पात्र है, क्योंकि नीति-निर्धारण का काम यहीं हुआ है: प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान लोकसभा के कार्यकाल में भारत छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज वैश्विक परिदृश्य में भारत का जो उच्च स्थान बना है. उसके लिए 2014 में, 30 साल बाद बनी पूर्ण बहुमत वाली सरकार जिम्मेदार है.

सदन के सदस्यों ने 1,400 से अधिक निष्क्रिय कानूनों को समाप्त किया- मोदी मोदी ने कहा कि इस सदन के सदस्य जब जनता के बीच जाएंगे, तो वे गर्व से इन 5 सालों में सदन द्वारा काले धन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध बनाए गए कानूनों के विषय में बता सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस सदन के सदस्यों ने 1,400 से अधिक निष्क्रिय कानूनों को समाप्त करने का भी काम किया है. मोदी ने कहा कि पहली बार इस सदन के सदस्यों ने अपना वेतन न बढ़ाकर, देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है.

पीएम ने राहुल गांधी पर कसा तंज कांग्रेस अध्यक्ष पर परोक्ष तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ''मैं जब पहली बार यहां आया तो मुझे पता चला कि गले मिलना और गले पड़ना क्या होता है.'' उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपनी बात रखने के दौरान प्रधानमंत्री के पास जाकर उन्हें गले लगाया था.

लोकसभा में मुलायम सिंह यादव का बड़ा बयान, दोबारा पीएम बनें नरेंद्र मोदी

अभी बहुत काम करना बाकी, मुलायम सिंह ने हमें आशीर्वाद दिया है- पीएम मोदी

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फिर बन रही डोकलाम-गलवान जैसी चीन से टकराव की स्थिति? खरगे का सरकार से सवाल
क्या फिर बन रही डोकलाम-गलवान जैसी चीन से टकराव की स्थिति? खरगे का सरकार से सवाल
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget