एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर हमला कब, क्यों और कैसे, अटैक से जुड़े 5 सवालों के जवाब

Saif Ali Khan Attacked: मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए.

Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर बुधवार (15 जनवरी) देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया. इस हमले के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया था. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह घटना घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

देर रात हुआ हमला 

पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सैफ अली खान के घर में घुसे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था. इसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. बांद्रा के डीसीपी ने कहा कि रात 2.30 बजे सैफ अली खान के घर में अनजान शख्स घुस गया था. इस दौरान उसने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया.  ANI के अनुसार, ये झगड़ा अज्ञात शख्स और सैफ अली खान की मेड के बीच हो रहा था. चोरी के इरादे से घुसे इस शख्स से जब सैफ अली खान का सामना हुआ तो चोर ने उन पर हमला कर दिया. 

सूत्रों का दावा है कि सैफ पर धारदार हथियार से छह बार हमला हुआ. इस हमले में उनकी गर्दन, बायीं कलाई, छाती पर चोट आई है और चाकू का एक छोटा हिस्सा उनकी रीढ़ की हड्डी में भी लगा है.  सूत्रों ने बताया रीढ़ की हड्डी में लगी चोट की वजह से ऑपरेशन करने की जरूरत पड़ी. पुलिस ने सैफ अली खान के घर में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है. तीनों को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर गई है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी.

सैफ अली खान की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट

सैफ अली खान की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसके मुताबिक उन पर हमला हुआ जिसका एक्टर ने डट कर मुकाबला किया. इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. उनके घर और आसपास इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं. 

मुंबई पुलिस ने जारी किया बयान 

मुंबई पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की इसके बाद आधिकारिक बयान जारी किया गया. मुंबई ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि सैफ को घटना के बाद लीलावती में को इलाज के लिए ले जाया गया, वहीं उसके बाद आरोपियों की जांच के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है. बांद्रा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

बॉलीवुड एक्टर का घर मुंबई स्थित बांद्रा के पॉश इलाके में है. उनके घर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं. ऐसे में उनके घर में चोरी करने की घटना काफी हैरान करने वाली हैं. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सैफ और हमलावर के बीच हाथापाई भी हुई. बांद्रा पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget