एक्सप्लोरर

जब शोर-शराबे और हंगामे वाली संसद में महाजन-खड़गे की भूल की वजह से लगे ठहाके

जब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बोले गए 'अस्वीकार' शब्द को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 'स्वीकार' समझ लिया और चुटीले अंदाज में यह भी कहा कि 'आपके ही कारण कान बंद हो रहा है.'

नयी दिल्ली: लोकसभा में महाराष्ट्र में भड़की हिंसा के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोकझोंक की स्थिति के बीच सदन में कुछ समय के लिए माहौल हल्का हो गया. जब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बोले गए 'अस्वीकार' शब्द को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 'स्वीकार' समझ लिया और चुटीले अंदाज में यह भी कहा कि 'आपके ही कारण कान बंद हो रहा है.' इस पर सदन के सदस्यों के ठहाके भी सुनाई दिए.

शून्यकाल में कांग्रेस नेता खड़गे महाराष्ट्र में हिंसा के विषय पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा, "मैंने नियम 56 के तहत इस विषय पर कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया था, वह 'अस्वीकार' हो गया है." इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने 'अस्वीकार' की जगह 'स्वीकार' शब्द समझा और कहा, "कार्यस्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं हुआ है. मैंने आपको शून्यकाल में बोलने का मौका दिया है." इस पर खड़गे ने साफ किया कि उन्होंने कहा है कि प्रस्ताव 'अस्वीकार' हो गया है.

इसके बाद खड़गे ने कहा, "मुझे भी थोड़ी-थोड़ी हिंदी आती है." सुमित्रा महाजन ने कहा कि उन्होंने भूलवश गलत सुन लिया होगा. उन्होंने खड़गे से यह भी कहा, "आपको मेरे से ज्यादा अच्छी हिंदी आती है. मेरे ही सुनने में तकलीफ होने लगी होगी." फिर स्पीकर ने परोक्ष रूप से कांग्रेस सदस्यों की पिछले कुछ दिन से अलग-अलग विषयों पर सदन में नारेबाजी और शोर-शराबे की ओर इशारा करते हुए हल्के फुल्के अंदाज में यह भी कहा, "आप ही के कारण ये कान बंद हो रहा है."

इस पर खड़गे भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे और बोले कि मैं आपको अच्छा डॉक्टर बताऊंगा. सदन में गंभीर विषय उठने के दौरान हंसी-मजाक से इस संवाद पर सदस्यों के ठहाके सुनाई दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
‘CJI सूर्यकांत नहीं बनेंगे मुख्य अतिथि’, NALSAR के छात्रों ने क्यों किया विरोध?
‘CJI सूर्यकांत नहीं बनेंगे मुख्य अतिथि’, NALSAR के छात्रों ने क्यों किया विरोध?
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
Embed widget