एक्सप्लोरर

भावुक पल: जब नीरज चोपड़ा ने माता-पिता को पहनाया अपना गोल्ड मेडल

Neeraj Chopra Parents: दिल्ली के अशोक होटल में नीरज चोपड़ा ने अपने माता-पिता को गोल्ड मेडल पहनाया. इसके बाद उन्होंने मिठाई भी खिलाई.

Neeraj Chopra Parents: नीरज चोपड़ा वो नाम है जिसने भारत के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया. टोक्यो ओलंपिक के भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास का वो अध्याय लिख डाला जिसे आने वाली पीढ़ी गर्व के साथ याद करेगी. जब पूरा देश उनकी उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है, ऐसे में उस माता-पिता के लिए कितने गर्व की बात होगी जिसके बेटे ने ये मुकाम हासिल किया. दिल्ली लौटने के बाद नीरज चोपड़ा जब अशोक होटल पहुंचे तो उन्होंने अपना गोल्ड मेडल पहले मां और फिर पिता को पहनाया. ये भावुक कर देने वाला पल था.  

नीरज चोपड़ा ने जब अपने पिता को गोल्ड मेडल पहनाया तो उन्होंने बेटे की पीठ थपथपाई. इसके बाद पिता ने मेडल को सिर से लगाया. अपने माता-पिता को नीरज चोपड़ा ने मिठाई भी खिलाई. इस दौरान वहां पर नीरज के कोच भी मौजूद थे.

नीरज चोपड़ा के माता-पिता ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि ये सोना खून-पसीने की कमाई है. वर्षों की मेहनत है. इसके लिए दुनिया तरसती है. 11-12 साल के इंतजार के बाद यह मिला है. पूरा गांव इंतजार कर रहा है. हम जश्न मनाएंगे.

इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में नीरज चोपड़ा ने कहा कि मेडल जीतने का सिलसिला जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि अगले ओलंपिक में और भी मेडल जीतकर लाएंगे. उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया और कहा कि हर खिलाड़ियों को इसी तरह का प्रेम मिलना चाहिए.

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा पहले भारतीय हैं जिन्होंने ओलंपिक प्रतियोगिता के एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता है. टोक्यो ओलंपिक 2020 के वे एक मात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. इस बार के ओलंपिक में भारत की झोली में सात मेडल आए. इसमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. ओलंपिक के इतिहास में ये भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

Exclusive: देश लौटने पर abp न्यूज़ से बोले नीरज चोपड़ा- अगले ओलंपिक में हम और भी मेडल जीतकर लाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget