एक्सप्लोरर

Republic Day: कब बना हिन्दुस्तान का राजपथ और कब से शुरू हुआ गणतंत्र दिवस परेड का सिलसिला?

73rd Republic Day: देश ने राजपथ पर हर साल गणतंत्र दिवस की परेड को निकलते हुए देखा है लेकिन गणतंत्र दिवस की पहली परेड राजपथ पर नहीं हुई थी. 1950 की पहली गणतंत्र दिवस परेड इर्विन स्टेडियम में हुई थी.

Republic Day: देश भर में आज 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर आज राजपथ पर परेड समेत झांकियां निकाली जाएंगी. साल 1950 में 26 जनवरी के दिन देश का संविधान अस्तित्व में आया था. हालांकि, 26 जनवरी 1949 इसको बना लिया गया था लेकिन 1950 से इसकी गणतंत्रिक के रूप में नई यात्रा शुरू हुई थी. राजपथ पर निकले वाली परेड और झांकियों को देखने के लिए लोग कोने-कोने से देश की राजधानी दिल्ली आते हैं. आइये जानते हैं राजपथ के कुछ इतिहास के बारे में और आखिर गणतंत्र दिवस परेड का सिलसिला कब से शुरू हुआ?

26 जनवरी 1950 को गुरुवार का दिन था और टीवी स्क्रीन पर हर हिंदुस्तानी को गर्व से भर देने वाली तस्वीर देखने को मिली थी. राजपथ देश के पहले गणतंत्र दिवस के जश्न का गवाह बना था. अंग्रेजों के वक्त ये सड़क किंग्सवे के नाम से जानी जाती थी. किंग्सवे यानि राजा का रास्ता. इस रास्ते पर ब्रिटेन के शासक चलते थे. 1947 में देश को आजादी मिली और साल 1955 में किंग्सवे हिंदुस्तान के लिए राजपथ बना.  Republic Day: कब बना हिन्दुस्तान का राजपथ और कब से शुरू हुआ गणतंत्र दिवस परेड का सिलसिला?

देश के पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया. इस घोषणा के 6 मिनट बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को भारतीय गणतंत्र के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई. देश ने राजपथ पर हर साल गणतंत्र दिवस की परेड को निकलते हुए देखा है लेकिन गणतंत्र दिवस की पहली परेड राजपथ पर नहीं हुई थी. 1950 की पहली गणतंत्र दिवस परेड इर्विन स्टेडियम में हुई थी जिसे आज नेशनल स्टेडियम कहा जाता है.Republic Day: कब बना हिन्दुस्तान का राजपथ और कब से शुरू हुआ गणतंत्र दिवस परेड का सिलसिला?

1950-1954 तक यानि चार साल तक गणतंत्र दिवस इर्विन स्टेडियम, किंग्सवे कैंप से लेकर लाल किला और रामलीला मैदान तक आयोजित होता रहा. वहीं साल 1955 से राजपथ 26 जनवरी परेड का स्थायी स्थल बन गया. अब राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक 3 किमी तक राजपथ नए और भव्य रूप में बनकर तैयार हो चुका है. राजपथ पर राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक का पहला स्ट्रेच बनकर तैयार है जो सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के अंदर आता है. राजपथ का रंग बदला है लेकिन रूप नहीं. माना जा रहा है राजपथ वैसा ही दिखेगा जैसा देश अब तक देखता आया है लेकिन उसका स्वरूप भव्य हो गया है. राजपथ को दोनों तरफ 6-6 फीट चौड़ा कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें.

UP Assembly Elections 2022: क्यों अखिलेश यादव के लिए 'ड्राइविंग सीट' है करहल, सपा का पूरब से पश्चिम की 100 सीटें जीतने का 'ब्लूप्रिंट'

UP Assembly Elections 2022: क्यों अखिलेश यादव के लिए 'ड्राइविंग सीट' है करहल, सपा का पूरब से पश्चिम की 100 सीटें जीतने का 'ब्लूप्रिंट'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget