एक्सप्लोरर

Census: जब देश में होगी जनगणना, उस समय किन-किन राज्यों में हैं चुनाव? मोदी सरकार ने आखिर क्यों चला ये दांव?

Population Count: मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का ऐलान तो अप्रैल में ही कर दिया था. अब इसकी तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है. जनगणना के साथ-साथ जातिगत जनगणना दो चरणों में होगी.

Caste Census: केंद्र सरकार ने बुधवार (4 जून, 2025) को घोषणा की कि जनगणना की प्रक्रिया 1 मार्च 2027 को जाति आधारित गणना के साथ शुरू होगी. गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक बयान में कहा कि जनसंख्या जनगणना-2027 के साथ-साथ जातीय जनगणना दो चरणों में होगी. सरकार जब जनगणना कराएगी, उस समय कई राज्यों में चुनाव भी होंगे.

गृह मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, "जातियों की गणना के साथ-साथ दो चरणों में जनगणना-2027 आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. जनसंख्या जनगणना मार्च, 2027 को होगी. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के गैर-समकालिक बर्फीले इलाकों में अक्टूबर, 2026 में होगी.” बयान में आगे कहा गया, “जनसंख्या जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 3 के प्रावधान के मुताबिक, ऊपर दी गईं तारीखों के साथ जनगणना कराने का नोटिफिकेश  आधिकारिक राजपत्र में 16.06.2025 को पब्लिश किया जाएगा.”

किन-किन राज्यों में होंगे चुनाव?

एक तरफ जहां देश के पहाड़ी राज्य लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ये जनगणना अक्टूबर 2026 में शुरू होगी तो बाकी देश में मार्च 2027 का समय रखा गया है. 2026 में जिन राज्यों में जनगणना उनमें से किसी भी राज्य में चुनाव नहीं होना है. हां, 2027 में कई राज्यों में चुनाव होने हैं. इनमें गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में फरवरी 2027 में चुनाव होने हैं. इसके साथ ही देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में भी फरवरी/ मार्च 2027 में चुनाव होने वाले हैं. इसके बाद नंबर 2027 में हिमाचल प्रदेश और दिसंबर 2027 में गुजरात के अंदर चुनाव होने को हैं.

इसके अलावा 2027 में ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव होना है. राष्ट्रपति पद के लिए जुलाई 2027 और उपराष्ट्रपति पद के अगस्त 2027 में चुनाव होगा. वहीं, 2026 में जिन प्रदेशों में चुनाव होने को हैं, उनमें असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी के अंदर मार्च अप्रैल 2026 में चुनाव होंगे तो तमिलनाडु में अप्रैल/मई और केरल में मई 2026 में चुनाव होने हैं.

पीएम मोदी ने क्यों चला ये दांव?

दरअसल, विपक्ष लगातार जातिगत जनगणना कराने की मांग कर रहा था. ऐसे में पीएम मोदी ने ये दांव चलकर विपक्ष के हाथ से एक मुद्दा छीन लिया. विपक्ष इसका क्रेडिट लेगा लेकिन जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उनमें इसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है. सबसे पहले तो बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं और उससे पहले मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का ऐलान करके बिहार को साधने की कोशिश की क्योंकि इस राज्य में ये मुद्दा सबसे ज्यादा गर्म रहा है.

इसी तरह, उत्तराखंड, गोवा, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी बीजेपी को इसका फायदा हो सकता है. वहीं, जनगणना के बाद डिलिमिटेशन यानि परिसीमन होगा और इसके बाद मोदी सरकार एक देश, एक चुनाव की ओर आगे बढ़ सकती है. क्योंकि 2029 में लोकसभा के चुनाव भी होने हैं.

ये भी पढ़ें: Census: घर का मुखिया कौन, प्रॉपर्टी कितनी, शादी हुई या नहीं; कैसे होती है जनगणना? पूछे जाएंगे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget