एक्सप्लोरर

Congress President Election: शशि थरूर के प्‍लान के सवाल पर मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- उनसे मेरी तुलना मत कीजिए

Kharge Remark Over Tharoor: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव करीब है. चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के अपने-अपने दावे हैं. थरूर की घोषणाओं को लेकर सवाल किए जाने पर खड़गे ने जवाब दिया है.

Mallikarjun Kharge Vs Shashi Tharoor: कांग्रेस अध्यक्ष पद की चुनावी रेस (Congress President Election) में शामिल मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने उनके प्रतिद्वंदी शशि थरूर (Shashi Tharoor) को लेकर कहा है कि उनसे उनकी तुलना (Comparison) नहीं की जानी चाहिए. इंडिया टुडे के मुताबिक, जब खड़गे (Kharge) से थरूर (Tharoor) की घोषणाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते हैं कि दोनों की तुलना की जाए. 

शशि थरूर ने 7 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर अपना 10 सूत्रीय घोषणापत्र जारी किया था. इसमें संगठन के विकेंद्रीकरण, युवाओं को आगे लाने, कांग्रेस मुख्यालय की भूमिका तय करने, पार्टी के बुनियादी सिद्धांतों पर काम करने, पार्टी में व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देने, चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने, युवाओं के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने, पार्टी में महिलाओं को नेतृत्व का ज्यादा मौका देने, उद्योग और पेशेवर निकायों को मजबूत करने की पहल करने और सामाजिक कार्यों के लिए संसदीय बोर्ड जैसे संस्थानों को पुनर्जीवित करने के मुद्दे शामिल किए गए हैं.

थरूर को लेकर खड़गे ने यह कहा

थरूर ने अपने घोषणापत्र को लेकर मीडिया से कहा था कि यह कांग्रेस को 2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बीजेपी से लड़ने के लिए राजनीतिक रूप से फिट बनाएगा. थरूर के घोषणापत्र में पार्टी के काम करने के तरीके में सुधार लाने वाले मुद्दे को लेकर खड़गे ने कहा, ''मैं अपने दम पर ब्लॉक अध्यक्ष से इस मुकाम तक आया हूं. क्या उस दौरान शशि थरूर वहां थे?''

उन्होंने कहा कि थरूर अपने घोषणा पत्र के साथ जाने के लिए मुक्त हैं, लेकिन एजेंडा उदयपुर घोषणा को अमल में लाने का है. मई में पार्टी की ओर से की गई घोषणा तीन बिंदुओं पर केंद्रित है- सार्वजनिक पैठ, चुनाव प्रबंधन और राष्ट्रीय प्रशिक्षण. खड़गे ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं और विशेषज्ञों से सलाह मशविरा करने के बाद उन घोषणाओं पर विचार किया गया. 

युवा चेहरे की जरूरत पर खड़गे ये बोले

खड़गे से जब यह पूछा गया कि क्या बदलाव लाने और मौजूदा संकट से बाहर निकलने के लिए कांग्रेस को किसी युवा चेहरे की जरूरत है? इस पर उन्होंने कहा कि वह संगठन के आदमी हैं और इस बात की जानकारी है कि पार्टी में कौन क्या है, जहां जरूरत होगी, वहां उनकी सेवाएं ली जाएंगी.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं. थरूर ने कहा है कि गुप्त मतदान में डेलीगेट उनके पक्ष में मतदान कर सकते हैं. थरूर का कहना है कि 19 अक्टूबर को मतगणना के दिन वे लोग हैरान रह जाएंगे, जो लोग पिछले चुनाव की तरह प्रतिष्ठान की एक तरफा जीत की उम्मीद कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होगा और 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Congress President Election: खड़गे समर्थकों के साथ टकराव से बचाने के लिए कांग्रेस ने शशि थरूर को दो बार यूपी जाने से रोका

Modi Cabinet Decision: रेलवे कर्मचारियों को मोदी कैबिनेट का दिवाली गिफ्ट, मिलेगा बोनस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget