एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी का बड़ा दावा, कहा- 'मेरा फोन टैप किया गया, यह केंद्र और 3 राज्य सरकारों के इशारे पर हुआ'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मेरा फोन टैप किया गया और इससे संबंधित सबूत हमारे पास हैं. उन्होंने कहा किअब व्हाट्सएप को भी नहीं बख्शा गया है.

कोलकाता: व्हाट्सएप के माध्यम से जासूसी पर जारी राजनीति के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि उनका फोन टैप किया गया. उन्होंने कहा कि उनके पास इस आरोप को साबित करने के लिए सबूत मौजूद है. मुख्यमंत्री ने कहा कि व्हाट्सएप द्वारा इजराइली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए जासूसी किए जाने की बात स्वीकार किए जाने की केंद्र को जांच करनी चाहिए.

बनर्जी ने राज्य सचिवालय नबन्ना में संवाददाताओं से कहा, "मेरा फोन टैप किया गया, मुझे पता है. चूंकि मुझे जानकारी मिली है, इसलिए मेरे पास सबूत है." उन्होंने इस मुद्दे को ‘बहुत गंभीर’ बताया और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की जांच कराने का अनुरोध करेंगी.

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘ मेरा फोन टैप किया गया है, मुझे पता है कि क्योंकि मुझे जानकारी है और मेरे पास सबूत हैं. सरकार यह जानती है क्योंकि वही यह करा रही है. यह केंद्र सरकार और दो तीन राज्य सरकारों के इशारे पर हो रहा है. मैं राज्यों का नाम नहीं लूंगी लेकिन एक राज्य बीजेपी शासित है.’’

ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी बोलने की स्वतंत्रता कहां है? हम किस आजादी में जी रहे हैं कि आज हम (स्वतंत्र रूप से फोन पर) बात भी नहीं कर सकते....’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब कुछ भी सुरक्षित नहीं है, व्हाट्सएप भी नहीं. इससे पहले, हमने सोचा था कि व्हाट्सएप की जासूसी नहीं की जा सकती. लेकिन, अब व्हाट्सएप को भी नहीं बख्शा गया है. न तो लैंडलाइन फोन और न ही मोबाइल फोन सुरक्षित हैं.’’

WhatsApp जासूसी कांड: इन पत्रकार, प्रोफेसर और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को बनाया गया निशाना

बता दें कि गुरुवार को खुद व्हाट्सएप ने कहा था कि इसराइल की साइबर इंटेलिजेंस कंपनी NSO ने अपने स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल किया और मई में कई पत्रकारों, वकीलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल में खुलेंगे राज? पाकिस्तान में बैठा राना भाई और महाराष्ट्र के नेता की दुश्मनी, 4 युवकों से 10 घंटे पूछताछ
ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल में खुलेंगे राज? पाकिस्तान में बैठा राना भाई और महाराष्ट्र के नेता की दुश्मनी, 4 युवकों से 10 घंटे पूछताछ
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेगी डीएमके, संसद तक पहुंची सियासी नाराजगी
INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेगी डीएमके, संसद तक पहुंची सियासी नाराजगी
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम पागल हो गए हो... ट्रंप की डांट पर पहली बार बोले नेतन्याहू, कहा- सुबह को लड़ाई, दोपहर को...
तुम पागल हो गए हो... ट्रंप की डांट पर पहली बार बोले नेतन्याहू, कहा- सुबह को लड़ाई, दोपहर को...
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
Rotten Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
Embed widget