एक्सप्लोरर

व्हाट्सएप ग्रुप्स का जेएनयू में हिंसा भड़काने में अहम रोल, पुलिस जांच में हो रहे खुलासे

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हिंसा भड़काने में व्हाट्सएप ग्रुप्स का बड़ा रोल है. जांच में इस बात के खुलासे हो रहे हैं.

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) हिंसा मामले की पूरे देश में चर्चा हो रही है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया था जिसमें हिंसा में शामिल कुछ सस्पेक्ट के बारे में पुलिस ने बताया था. अभी तक जो इस मामले में खुलासे हो रहे हैं उसके मुताबिक इस हिंसा को भड़काने में व्हाट्सएप ग्रुप्स का बड़ा रोल है. जेएनयू में पांच जनवरी को हिंसा हुई थी जिसमें नकाबपोश लोगों ने छात्रों और प्रोफेसर्स के साथ मारपीट की थी. इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है.

शुक्रवार को पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि पेरियार हॉस्टल में हमले के तुरंत बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था और उस ग्रुप का नाम रखा गया था 'यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट'. यह ग्रुप जेएनयू के ही एबीवीपी के नेता योगेंद्र भारद्वाज ने बनाया था. इस ग्रुप में 60 लोगों को शामिल किया गया था. इसी ग्रुप के आधार पर योगेंद्र भारद्वाज और विकास पटेल की पहचान भी हुई है.

क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने तो जैसे ही 5 जनवरी को पेरियार हॉस्टल में एबीवीपी के स्टूडेंट्स पर हमला हुआ उसके कुछ देर बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था. इस ग्रुप के जरिए सभी को इकट्ठा होने के लिए कहा जा रहा था. इस ग्रुप का एक मेंबर ने पूछा कि 'कैसा रहा आज का मैच'

इसके बाद एक के बाद एक कई और ग्रुप एक्टिव हो गए जिसमें से एक ग्रुप था 'फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस' इस ग्रुप में भी साढ़े पांच बजे के करीब विरोधी ग्रुप को सबक सिखाने और पीटने की बात लिखी जा रही थी. इतना ही नहीं, ग्रुप में शाम करीब 5 बजकर 39 मिनट पर कहा जा रहा था कि कुछ लड़कों को जोकि दिल्ली यूनिवर्सिटी से ताल्लुक रखते हैं 'खजान सिंह स्विमिंग साइड' की तरफ से एंटर करवाया जाए, खास बात ये है कि इस ग्रुप में भी योगेंद्र भारद्वाज पूरी तरह से एक्टिव था, वो बाहरी लड़को की एंट्री के लिए कौन से गेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, ये बताते हुए साफ नजर आ रहा था, जिसमें वो लिख रहा है ICSSA से भी एंटर किया जा सकता है.

इसी तरह एक और ग्रुप 'लेफ्ट टेरर डाउन डाउन' के नाम से एक्टिव हुआ. इस ग्रुप में भी साबरमती होस्टल में हुए हमले के बाद रात करीब 8 बजकर 49 मिनट पर एक ग्रुप मेंबर ने लिखा- 'we have so much fun at JNU, मजा आया ना देशद्रोहियों को मारकर.' बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच के लिए इन व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल कर रही है. दिल्ली पुलिस ने 'यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट' नाम के ग्रुप में शामिल 60 मेंबर में से 37 की पहचान कर ली है.

यह भी पढ़ें-

हैदराबाद: असदुद्दीन ओवैसी के 'तिरंगा मार्च' के बाद शहर में तिरंगे का स्टॉक खत्म

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget