एक्सप्लोरर

जानें- महाभियोग प्रस्ताव के खारिज़ होने की खबर आई तो क्या कर रहे थे CJI दीपक मिश्रा

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा आमतौर पर अपने कोर्टरूम में साढ़े दस बजे पहुंचते हैं लेकिन आज वह 15 मिनट की देरी से यानी 10 बजकर 45 मिनट पर कोर्टरूम पहुंचे.

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने चीफ जस्टिस (सीजेआई) दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. नायडू ने कहा कि यह तकनीकी तौर पर किसी भी तरह से मंजूर करने लायक नहीं है. जानकारों से मशविरे के बाद पाया गया कि नोटिस न तो वांछनीय है और न ही उचित. विपक्षी दलों ने नोटिस में जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ पांच आधार पर कदाचार का आरोप लगाते हुये उन्हें ‘चीफ जस्टिस के पद से हटाने की प्रक्रिया’ शुरू करने की मांग की थी.

सीजेआई दीपक मिश्रा क्या कर रहे थे?

आमतौर पर सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही सुबह साढ़े दस बजे शुरु होती है. लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट की सभी बेंच आज 10.30 की बजाय करीब 10.45 के करीब बैठी. दरअसल सुबह होने वाली अनौपचारिक मीटिंग में जजों ने सीजेआई के खिलाफ विपक्ष के प्रस्ताव और उसके खारिज होने पर आपस में चर्चा की थी.

CJI के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज करते हुए वेंकैया नायडू ने दिये ये 5 अहम कारण

15 मिनट की देरी से कोर्टरूम पहुंचे दीपक मिश्रा

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा आमतौर पर अपने कोर्टरूम में साढ़े दस बजे पहुंचते हैं लेकिन आज वह 15 मिनट की देरी से यानी 10 बजकर 45 मिनट पर कोर्टरूम पहुंचे. इसके बाद सीजेआई दीपक मिश्रा उन वकीलों को सुनना शुरू कर देते हैं, जो अपनी याचिकाओं को तत्काल सुनने के लिए सूचीबद्ध करना चाहते थे.

कहा जा रहा है कि इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच से अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर में पूजा करने के अपने अधिकार पर जल्द सुनवाई की मांग की थी, लेकिन बेंच ने इससे मना करते हुए कहा कि आप ये मसला बाद में उठाएं.

कोर्टरूम में वकीलों के बीच हुई महाभियोग पर चर्चा

महाभियोग प्रस्ताव पर क्या है कानून के विशेषज्ञों की राय?

सीजेआई दीपक मिश्रा की कोर्ट के अलावा भी आज सभी कोर्टरूम में 10 बजकर 45 मिनट पर ही सुनवाई शुरु हुई. इस बीच वकीलों ने भी कोर्टरूम में महाभियोग पर बैठक के संबध में चर्चा की थी.

सूत्रों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सीजेआई दीपक मिश्रा को पद से हटाने को लेकर कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों की ओर से दिए गए नोटिस पर संविधानविदों और कानूनी विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया था.

CJI के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, जानें विपक्ष का अगला कदम क्या हो सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget