एक्सप्लोरर

जानें क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, जिसे मोदी सरकार ने दी मंजूरी?

Unified Pension Scheme: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये है कि जो लोग 2004 से मार्च 2025 तक रिटायर हुए हैं, उन्हें भी इस पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा.

Unified Pension Scheme: केंद्र की NDA सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है.  मोदी कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार (24 अगस्त) की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. खास बात ये है कि जो लोग 2004 से मार्च 2025 तक रिटायर हुए हैं, उन्हें भी इस पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा. साथ ही उन्हें ब्याज के साथ एरियर भी मिलेगा.  

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि, दुनिया भर के देशों में क्या स्कीम है, उनको देखने के बाद तमाम लोगों से चर्चा करने के बाद यूनिफाइड पेंशन स्कीम का सुझाव दिया गया था. जिसके बाद कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है. अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकारी कर्मचारी NPS और UPS में जो स्कीम चाहें वो ले सकते हैं. ऐसे में कर्मचारी दोनों में से एक पेंशन स्कीम का फायदा ले सकेंगे.

विपक्ष OPS को लेकर करता है राजनीति- अश्विनी वैष्णव

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि विपक्ष सिर्फ ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर राजनीति करता रहा है. क्योंकि, नई पेंशन स्कीम में सुधार की लगातार मांग उठ रही थी. इसके बाद ही डॉ सोमनाथन की कमेटी का गठन किया गया था. इस स्कीम से केंद्र सरकार के 23 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. वहीं, UPS में सरकार का योगदान 18.5% होगा. यह योजना 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी.

जानिए इस स्कीम की 4 प्रमुख बाते?

- कर्मचारियों की तरफ से एश्योर्ड अमाउंट की मांग किया जा रही थी. UPS के तहत कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद  50% एश्योर्ड पेंशन दी जाएगी. यह रिटायरमेंट के पहले के 12 महीना की एवरेज बेसिक पे का 50% होगा.  
-कर्मचारियों को 25 साल की सर्विस करने के बाद ही यह पेंशन मिलेगी.
- अगर किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो इस स्कीम के तहत फैमिली पेंशन का प्रावधान होगा. इसके तहत मिल रही पेंशन का 60 प्रतिशथ परिवार को मिलेगा.
- अगर किसी कर्मचारी की सर्विस 25 साल से कम है, तो उसे 10000 प्रति महीने की पेंशन मिलेगी.

ये भी पढ़ें : 'व्लादिमीर पुतिन तो नरेंद्र मोदी का भी...', इंडियन PM के 'बेस्ट फ्रेंड' पर जेलेंस्की का बड़ा दावा, जानें- और क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget