एक्सप्लोरर

ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़े से बाहर, महामंडलेश्वर को हटाने की प्रक्रिया क्या है? जानें

Kinnar Akhada: आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बाहर कर दिया गया है. किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने यह ऐलान किया है.

Kinnar Akhada: किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटा दिया है. उन्हें अखाड़े से भी बाहर कर दिया गया है. इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जिन्हें महामंडलेश्वर बनाने के कारण विवाद शुरू हुआ था, उन्हें भी अखाड़े से बाहर कर दिया गया है. ऋषि अजय दास ने कहा है कि अब नए सिरे से अखाड़े का पुनर्गठन किया जाएगा और जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर के नाम का ऐलान होगा.

शुक्रवार (24 जनवरी) को किन्नर अखाड़ा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामंडलेश्वर के रूप में ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक किया गया था. अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की पहल पर ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया गया था. इसके बाद से संत समाज का एक वर्ग नाराज था. कई संतों ने ममता के महामंडलेश्वर बनने पर आपत्ति जताई. बाबा रामदेव ने तो यहां तक कह दिया कि हर किसी को महामंडलेश्वर बना दे रहे हैं. किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने भी इसे गलत बताते हुए कहा था कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी अखाड़े में मनमानी कर रहे हैं.

साल 2015 में उज्जैन में किन्नर अखाड़ा बनाया गया था और इसकी स्थापना अजय दास ने की थी. अजय दास का कहना है कि मैंने अखाड़ा किन्नरों के लिए बनाया था लेकिन ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाकर यह लोग किन्नर समाज का हक मार रहे हैं.

महामंडलेश्वर को हटाने की प्रक्रिया क्या है?
महामंडलेश्वर को हटाने की कोई निश्चित प्रक्रिया नहीं है. संभवतः विवादों में नाम आने, शास्त्रों के अनुसार काम न करने, नियमों का उल्लंघन करने पर महामंडलेश्वर को हटाया जा सकता है. हालांकि अजय दास किन्नर अखाड़े के सम्बंध में ऐसा कर सकते हैं या नहीं, यह अभी देखना बाकी है. यानी उनका फैसला मान्य होगा या नहीं, क्या आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी उनके फैसले को स्वीकार करेंगे या नहीं और अन्य अखाड़ों के महामंडलेश्वर इस पर अपनी क्या बात रखते हैं, यह सब देखने पर स्थिति स्पष्ट होगी.

यह भी पढ़ें...

Mahakumbh: कौन है वो संत जिसने महाकुंभ में पीएम मोदी को खून से लिख डाली चिट्ठी, जानें हुआ क्या ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget