एक्सप्लोरर

Narco Test: क्या होता है नार्को टेस्ट? श्रद्धा का हत्यारा आफताब भी गुजरेगा इस प्रक्रिया से

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा. यहां जानिए कि नार्को टेस्ट क्या होता है?

What Is Narco Test: दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार (17 नवंबर) को श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के नार्को टेस्ट की इजाजत दी है. इसका इस्तेमाल पहले भी कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने के लिए किया गया है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर नार्को टेस्ट क्या होता है और इससे कौन सी जानकारी हासिल होती है. 

नार्को टेस्ट में शख्स को कुछ दवाई दी जाती हैं जैसे सोडियम पेंटोथल, स्कोपोलामाइन और सोडियम अमाइटल. इसे लेने वाले बाद व्यक्ति एनेस्थीसिया की कई स्टेज से गुजरता है. इसका मतलब है कि व्यक्ति ना तो पूरी तरह से होश में होता है और ना ही बेहोश होता है. इस प्रोसेस के सम्मोहक स्टेज में व्यक्ति से वो जानकारी मिलने की अधिक संभावना होती है, जो आमतौर पर वह सचेत अवस्था में नहीं बताता है. 

टेस्ट के लिए व्यक्ति की सहमति भी जरूरी

जांच एजेंसियां इस टेस्ट का इस्तेमाल तब करती हैं जब बाकी सबूतों से भी मामले की असल तस्वीर सामने नहीं आ पाती है. नियमों के मुताबिक नार्को टेस्ट कराने के लिए भी संबंधित व्यक्ति की सहमति भी जरूरी है. सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के टेस्ट की वैधता पर सवाल उठाने वाली याचिका पर फैसला सुनाया था कि नार्को एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट किसी भी व्यक्ति की सहमति के बिना नहीं किए जा सकते. 

आफताब नार्को टेस्ट के लिए तैयार हुआ

श्रद्धा हत्याकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने आफताब के नार्को टेस्ट की मांग की थी. गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान आफताब ने नार्को टेस्ट के लिए हामी भरी. जिसके बाद कोर्ट ने आफताब के नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी. हालांकि, नार्को टेस्ट के दौरान दिए गए बयान अदालत में स्वीकार्य नहीं हैं, सिवाय कुछ परिस्थितियों के जब अदालत को लगता है कि मामले के फेक्ट और प्रकृति इसकी अनुमति देती हैं. नार्को-एनालिसिस शब्द ग्रीक शब्द नर्को (जिसका अर्थ है एनेस्थीसिया या टॉरपोर) से लिया गया है. 

विशेषज्ञों के मुताबिक, नार्को टेस्ट के दौरान मॉलिक्यूलर लेवल पर व्यक्ति के नर्वस सिस्टम में दखल देकर उसकी हिचक कम की जाती है. ऐसी नींद जैसी हालत में अपराध के बारे में प्रमाणिक सच के बारे में जानने का प्रयास किया जाता है. इंजेक्शन के जरिए दिए जाने वाली ये खुराक व्यक्ति के लिंग, आयु, स्वास्थ्य और शारीरिक स्थिति के अनुसार तय की जाती है. 

डॉक्टर की मौजूदगी में होती है पूछताछ

इसके बाद संबंधित व्यक्ति से जांच एजेंसियों की ओर से डॉक्टरों की मौजूदगी में पूछताछ की जाती है. इस दौरान किए गए खुलासे की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है. कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी अस्पताल में ये टेस्ट किया जाता है. 2002 के गुजरात दंगों के मामले, अब्दुल करीम तेलगी फर्जी स्टांप पेपर घोटाला, 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के मामले में पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब और 2007 में निठारी हत्याकांड में भी नार्को टेस्ट (Narco Test) का इस्तेमाल किया गया था. 

ये भी पढ़ें- 

Shraddha Murder Case: आफताब ने श्रद्धा के फोन के साथ क्या किया? पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
अपने बेटे को हिंदी सिखाना चाहता था यह मुगल बादशाह, खुद बनवाई थी डिक्शनरी
अपने बेटे को हिंदी सिखाना चाहता था यह मुगल बादशाह, खुद बनवाई थी डिक्शनरी
Embed widget