एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: आफताब ने श्रद्धा के फोन के साथ क्या किया? पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

Delhi Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की दिल्ली की साकेत कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं.

Delhi Shraddha Murder Case: देश को झकझोर देने वाले श्रद्धा मर्डर केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. गुरुवार को इस मामले में श्रद्धा के फोन से जुड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने पूछताछ में बताया है कि उसने श्रद्धा के फोन को ठिकाने लगाने से पहले उसका पूरा डाटा डिलीट कर दिया था. पुलिस के सूत्रों का कहना है ये आइडिया भी आफताब को इंटरनेट से ही मिला था.

दरअसल कत्ल करने के बाद उसने सिर्फ डेक्सटर वेब सीरीज ही नहीं देखी बल्कि और भी कई क्राइम शो देखे और उन्हीं से उसे आइडिया मिलता रहा. इस मामले में गुरुवार को आफताब की दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेशी भी हुई है. सुरक्षा कारणों के चलते आरोपी को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए पेश किया गया. 

आरोपी की पुलिस रिमांड बढ़ी

कोर्ट ने आरोपी की पुलिस रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ाई है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि केस की जांच चल रही है और आरोपी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई जगहों पर ले जाया जाना है जहां वह श्रद्धा के साथ गया था. दिल्ली पुलिस ने कहा कि पूरे मामले का पता लगाने और सबूत एकत्र करने के लिए आरोपी से हिरासत में और पूछताछ की आवश्यकता है. 

नार्को टेस्ट की भी मंजूरी मिली

इससे पहले अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आफताब की पेशी की मांग वाली अर्जी को स्वीकार किया था. दिल्ली पुलिस ने कहा था कि मिली जानकारी के अनुसार, कुछ धार्मिक और बदमाश आरोपी पर हमला कर सकते हैं. इन परिस्थितियों में आरोपी को अदालत में पेश करना उचित नहीं होगा. गुरुवार को कोर्ट ने आरोपी के नार्को टेस्ट की अर्जी भी मंजूर कर ली. शनिवार को आरोपी के नार्को टेस्ट की अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था. 

शनिवार को किया था गिरफ्तार

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने आफताब (Aftab) को बीते शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. ये मामला करीब 6 महीने पुराना है. आफताब ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा (Shraddha Walkar) की मई के महीने में हत्या की थी. आरोपी ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे और अगले 18 दिनों तक उन्हें महरौली के जंगल में फेंकने जाता था. लड़की के पिता ने जब उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की तो पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. जिसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ. 

ये भी पढ़ें- 

Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला का होगा नॉर्को टेस्ट, कोर्ट ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: ‘छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget