एक्सप्लोरर

HMPV Virus: कहीं आपको सर्दी तो नहीं, हो सकता है ह्यूमन मेटोन्यूमोवायरस, जानें कितना खतरनाक, क्या हैं लक्षण और बचाव?

HMPV Respiratory Virus: ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक रेस्पिरेटरी वायरस है, जो आपके श्वसन तंत्र पर हमला करता है. इस वायरस की प्रकृति भी कोविड-19 की तरह ही है.

HMPV Respiratory Virus: कोरोना वायरस के संक्रमण ने दुनिया के तकरीबन हर कोने में अपना असर दिखाया था. हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक कोरोना वायरस अब ग्लोबल खतरा नहीं है, लेकिन इस बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक अन्य वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (hMPV) को लेकर चिंतित हैं. 

एक्सपर्ट मानते हैं कि इस वायरस का खतरा वायरस बच्चों और बुजुर्गों के साथ उन लोगों के लिए अधिक है, जो पहले से बीमार हैं, लेकिन आम लोगों को भी इससे सावधान रहना चाहिए. इस साल की शुरुआत में ह्यूमन मेटोन्यूमोवायरस पूरे अमेरिका में फैल गया था.

क्या है ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस?

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक ऐसा वायरस है जो इंसान के ऊपरी और निचले रेस्पिरेटरी सिस्टम (श्वसन तंत्र) को टारगेट करता है. ये वायरस रेस्पिरेटरी सिंकीटियल वायरस (RSV) की फैमिली से है. इसका नेचर कोरोना जैसा ही है, बस कोरोना के फैलने की संक्रमण दर ज्यादा है. एचएमपीवी को पहली बार 2001 में नीदरलैंड में खोजा गया था. 

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के लक्षण

आईसीएमआर के पूर्व डायरेक्टर जनरल डॉक्टर निर्मल गांगुली के मुताबिक इस वायरस के लक्षणों में वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम होना शामिल हैं. एचएमपीवी सभी उम्र के लोगों में ऊपरी और निचले श्वसन रोग का कारण बन सकता है. इस दौरान सांस लेने में परेशानी, अस्थमा का अनुभव होना और घबराहट जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. 

एक स्वस्थ व्यक्ति में ये वायरस दो से पांच दिनों तक रहता है. वहीं, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है या पहले से ही किसी बीमारी से संक्रमित है और उसके बाद वायरस से संक्रमित होते हैं तो उनको ठीक होने में समय ज्यादा लगता है.

किन लोगों को इससे ज्यादा खतरा?

इस वायरस से सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों को है. जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, उन लोगों में भी यह वायरस तेजी से अटैक करता है और उनको ठीक होने में ज्यादा समय लगता है. इस वायरस के चलते ब्रोंकोइलाइटिस, ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसे संक्रमण भी हो सकते हैं.

कोरोना की तरह फैलता है वायरस

श्वसन तंत्र की बीमारियां ड्रॉपलेट के जरिए तेजी से फैलती हैं और ऐसा ही इस वायरस के साथ भी है. ये वायरल खांसने, छीकने, संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने और संक्रमित चीजों को छूने से फैलता है.

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से बचाव

आईसीएमआर के पूर्व डीजी डॉक्टर निर्मल गांगुली के मुताबिक एचएमपीवी के लिए फिलहाल कोई एंटीवायरल थेरेपी या टीका उपलब्ध नहीं है. हेल्दी हाईजीन जैसे बार-बार हाथ धोना, खांसते और छींकते हुए रूमाल से चेहरे को ढंकना, संक्रमित व्यक्तियों के साथ निकट संपर्क से बचना, hMPV के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं.

डॉक्टर गांगुली ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति डॉक्टर की सलाह और कुछ जरूरी दवाइयों की मदद से दो से 5 दिन में ठीक हो सकता है. अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही कुछ बीमारियां हैं तो उसे डॉक्टर की देखरेख में ज्यादा समय गुजारना पड़ सकता है. कोरोना से संक्रमित किसी व्यक्ति को ये हो जाता है तो परेशानी ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें

फिर से फैल रहा है निपाह वायरस! इसके ये लक्षण जरूर जान लें, वरना हो सकती है बड़ी दिक्कत

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget