एक्सप्लोरर

क्या है दारुमा गुड़िया? जापान यात्रा के दौरान पीएम मोदी को मिला तोहफा, जानें इसका भारत से कनेक्शन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. पीएम मोदी को यहां अनोखा भेंट दिया गया, जिसे दारुमा गुड़िया कहा जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 अगस्त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं. जापान में पीएम मोदी को तोहफे के रुप में एक पारंपरिक दारुमा गुड़िया भेंट की गई.

दरअसल यह जापानी दारुमा गुड़िया गोल, लाल, खोखली आकृति जैसी दिखती है, जिसका एक चेहरा तो होता है, लेकिन उसके हाथ या पैर नहीं होते हैं. जापान की ये गुड़िया बोधि धर्म (दारुमा) का प्रतीक है, जो पांचवी शताब्दी में भिक्षु थे और उन्होंने बौध्द धर्म की स्थापना की थी.

क्या है जापान में दारुमा गुड़िया की मान्यता?

मान्यताओं के अनुसार, दारुमा ने इतने समय तक ध्यान किया कि उनके हाथ और पैर कट गए. ऐसा भी माना जाता है कि यह सौभाग्य का प्रतीक है. इस खिलौने को ऐसे डिजाइन किया गया है कि अगर इसे पलट दिया जाए तो यह खुद ही सीधा खड़ा हो जाता है. 

जापान के घरों, दुकानों और मंदिरों में दारुमा को सौभाग्य और लक्ष्यों की प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि जब कोई मान्यता मांगता है तो वह दारुमा गुड़िया खरीदता है. मान्यता मांगते समय वह अपनी एक आंख पर रंग लगाता है और जब कामना पूरी हो जाती है तो दूसरी आंख पर भी रंग लगा लेता है.

लाल रंग के दारुमा का क्या है महत्व?

जापान में ज्यादातर दारुमा गुड़िया लाल रंग में उपलब्ध होता है, क्योंकि कहा जाता है कि भिक्षु बोधिधर्म को अक्सर लाल रंग के कपड़े पहने दिखाया गया है. साथ ही पूर्वी एशियाई देशों में लाल रंग को सौभाग्य और सफलता का प्रतीक माना जाता है.

जापानी कथाओं के अनुसार, दारुमा गुड़िया को 'नानाकोरोबी याओकी' कहावत से भी लोग जोड़ते हैं, जिसका मतलब है, 'सात बार नीचे, आठ बार ऊपर'. इस कहावत के अनुसार, आप चाहे कितनी बार भी असफल हों, आप बार-बार उठते हैं.

भारत से है क्या कनेक्शन?

माना जाता है कि मदुरई के बोधिसेना नाम के बौद्ध भिक्षु से दारुमा गुड़िया की प्रेरणा ली गई है. बोधिसेना 5वीं शताब्दी के दौरान चीन और वहां से जापान गए थे. भारत से गए बौद्धभिक्षु बोधिसेना को जापान और चीन में बौद्ध धर्म के संस्थापक के तौर पर देखा जाता है.

ये भी पढ़ें:- 'एक महीना, एक शख्स, दो बयान', 75 साल में रिटायरमेंट को लेकर मोहन भागवत पर कांग्रेस का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget